भारत, अमेरिका का मुकाबला करने बायोवेपन, AI का सहारा ले रहा ब्रेन वॉरफेयर यूनिट बनाई

Updated on 25-12-2023 01:13 PM

चीन की सेना मैदान में उतरे बिना ही जंग लड़ने की तैयारी कर रही है। सेना भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों का मुकाबला करने के लिए बायोवेपन, AI का सहारा ले रहा है। इसके लिए चीनी सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने ब्रेन वॉरफेयर यूनिट बनाई है। यह यूनिट ऐसे हथियारों का इस्तेमाल करेगी, जिनसे दुश्मन सैनिकों के दिमाग को कंट्रोल किया जा सकता है।

रिसर्च ग्रुप CCP बायोथ्रेट्स इनिशिएटिव की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रेन वॉरफेयर यूनिट चीन के मनोवैज्ञानिक युद्ध रणनीति का एक हिस्सा है। इसमें दिमाग से नियंत्रित होने वाले हथियारों से दुश्मन पर वार किया जाएगा। इन हथियारों को बनाने में PLA ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसी नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है।

सो जाएगा दुश्मन सैनिक
CCP बायोथ्रेट्स इनिशिएटिव की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ हथियारों में दुश्मन को सुलाकर ने क्षमता होगी। ये सीधे मानव शरीर के कॉग्नेटिव फंक्शन (संज्ञानात्मक कार्य) पर असर करेंगे। इससे दुशमन देश के सैनिकों की सतर्कता भंग हो जाएगी और उन्हें नींद आने लगेगी। ऐसा करने के लिए ये हथियार इलेक्ट्रोमेग्नेटिक एनर्जी का इस्तेमाल करेंगे। हथियारों से 'सॉफ्ट किल रेडियो वेव' निकलेगी, जिससे दुशमन देश के सैनिक सोने लगेंगे।

यह चीन के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि चीन के सैनिक खुदको इस हथियार से बचाने के लिए एंटी-स्लीप ग्लास का इस्तेमाल करेंगे। सेना ऐसे चश्में बना रही है जिस पर इन हथियारों का असर न हो और वो सो न सकें।

सैनिकों के बिहेवियर को कंट्रोल करने की भी तैयारी
'द सन' में रिसर्च ग्रुप की रिपोर्ट के हवाले से लिखा गया- चीनी सेना ऐसी मशीन भी बना रही है जो दिमाग और एक्सटर्नल टेक्नोलॉजी को सीधे जोड़ सके। इससे चीन को कॉग्नेटिव प्रोसेस और फंक्शन को नियंत्रित करने की क्षमता मिलेगी। आसान शब्दों में कहा जाए तो इस मशीन से सैनिकों के व्यवहार को नियंत्रित किया जा सकेगा।

एडवांस माइंड कंट्रोल वेपन्स का इस्तेमाल करेगा चीन
रिपोर्ट के मुताबिक चीन किसी भी देश के साथ जंग की स्थिति में एडवांस माइंड कंट्रोल वेपन्स का इस्तेमाल करेगा। यह कदम युद्ध में महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक आयाम लाएगा। ये एडवांस माइंड कंट्रोल वेपन्स चीनी सैनिकों के दिमाग से नियंत्रित होंगे और विरोधी सैनिकों के दिमाग में हेरफेर करने की कोशिश करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2024
बेरूत: इजरायल ने बीते 17 सितम्बर को लेबनान के अंदर हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट करके ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हैरान कर दिया था। लेबनान से आने वाले वीडियो…
 27 September 2024
बैंकॉक: थाईलैंड में एक महिला कर्मचारी की दफ्तर में काम करते हुए मौत हो गई। 30 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की तबीयत ठीक नहीं थी और उसने मैनेजर से छुट्टी के…
 27 September 2024
टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी…
 27 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के देश के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही…
 27 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने इंडो-पैसिफिक (हिंद प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक नए रणनीतिक डॉक्यूमेंट का खुलासा किया है।…
 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
Advt.