भारत ने कनाडा के चुनाव में दखल नहीं दिया : जांच एजेंसी ने पुष्टि की, कहा- चीन ने दखलंदाजी की, PM ट्रूडो की पेशी आज

Updated on 10-04-2024 12:59 PM

कनाडा के साथ तनाव के बीच इस बात की पुष्टि हो गई है कि भारत ने कनाडा के चुनाव में कोई दखलंदाजी नहीं की थी। कनाडा की आधिकारिक जांच रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में कनाडा में हुए चुनाव की निगरानी करने वाले सीनियर अधिकारियों को किसी भी तरह से भारत के दखल या प्रभाव की कोई जानकारी नहीं मिली थी।

हालांकि, कनाडाई इंटेलिजेंस एजेंसी ने जांच में पाया कि देश में पिछले 2 चुनावों में चीन ने दखल दिया था। दरअसल, पिछले साल सितंबर में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कनाडा में 2019 और 2021 में हुए 2 संघीय चुनाव में चीन ने दखल दिया था।

इसमें जस्टिन ट्रूडो को जीत दिलाने में मदद की गई थी। चीन ने आरोप खारिज कर दिए थे। इसके बाद विपक्षी नेताओं के दबाव में PM ट्रूडो ने मामले की जांच के लिए कमीशन बनाया था। ट्रूडो आज खुद इस जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे।

भारत ने कहा था- कनाडा हमारे मामलों में दखल देता है
वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने कुछ दिन पहले ही कनाडा के चुनाव में दखल के दावे को खारिज कर दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, "कनाडा के आरोप बेबुनियाद हैं। दूसरे देशों की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में दखल देना भारत सरकार की नीति नहीं है। यह कनाडा ही है जो हमारे आंतरिक मामलों में दखल दे रहा है।"

पिछले साल कनाडा के चुनाव में दखल से जुड़ी जो रिपोर्ट सामने आई थी, उसमें कहा गया था कि चीन ने 2019 के चुनावों में 11 उम्मीदवारों का समर्थन किया था। एक मामले में 2.5 लाख डॉलर से ज्यादा दिए गए थे। BBC के मुताबिक, रिपोर्ट में बताया गया था कि कई चीनी हाई स्कूल छात्रों को लिबरल पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने के लिए मजबूर किया गया था।

चीन पर आरोप- प्रॉक्सी कैंपेन के लिए पैसे दिए गए
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि 2021 के चुनाव में भी चीनी राजनयिकों और प्रॉक्सी कैंपेन के लिए अघोषित तौर पर पैसे दिए गए थे। चुनावी दखल का ऑपरेशन टोरंटो में चीन के वाणिज्य दूतावास से चलाया जा रहा था।

इसके पीछे का मकसद सांसदों के ऑफिस में अपने लोगों को रखे जाने और नीतियों को प्रभावित करना था। चुनाव में दखल के मामले में भारत और चीन के अलावा रूस का भी नाम था। हालांकि, जांच एजेंसी की रिपोर्ट में फिलहाल रूस को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

ट्रूड ने भारत पर लगाया था खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या का आरोप
भारत और कनाडा के बीच तनाव तब शुरू हुआ जब पिछले साल सितंबर में कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करवाने का आरोप लगाया। हालांकि, बाद में ट्रूडो ने खुद कई बार भारत से रिश्ते बनाए रखने की बात कही।

भारत ने कनाडा के आरोपों के खिलाफ एक्शन लेते हुए वहां के लोगों के लिए वीजा सेवाएं भी सस्पेंड कर दी थीं। साथ ही भारत से 41 कनाडाई डिप्लोमैट्स को भी हटा दिया गया था। हालांकि, बाद में डिप्लोमैटिक लेवल पर कई बातचीत हुई और कुछ महीनों बाद वीजा सेवाएं वापस से शुरू कर दी गई थीं।

भारत के विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले में कई बार कनाडा से सबूत भी मांगे। विदेश मंत्री जयशंकर ने कई बार ट्रूडो सरकार पर खालिस्तानी आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी कहा था कि कनाडा में भारतीय डिप्लोमैट्स को डराया-धमकाया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.