भारत कर रहा कनाडा के चुनाव में हस्‍तक्षेप... अमृतपाल समर्थक खालिस्‍तानी जगमीत सिंह ने उगला जहर

Updated on 22-03-2023 07:32 PM
ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के गठबंधन सहयोगी और खालिस्‍तान समर्थक जगमीत सिंह ने देश के चुनावी प्रक्रिया में भारत के 'हस्‍तक्षेप' का आरोप लगाया है। यह वही जगमीत सिंह है जिसने अमृतपाल सिंह का समर्थन किया था और सोशल मीडिया पर दुष्‍प्रचार किया था। इसके बाद भारत ने इसके ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्‍लॉक करवा दिया। जगमीत सिंह लगातार भारत सरकार पर झूठे आरोप लगा रहा है। अब जगमीत सिंह की पार्टी एनडीपी ने कनाडा के चुनाव में भारत के हस्‍तक्षेप की जांच करवाने की मांग की है।
यही नहीं जगमीत की पार्टी ने संसद में कनाडा के चुनावों में विदेशी हस्‍तक्षेप की सार्वजनिक जांच कराने के लिए बहस करवाने की कोशिश की। हालांकि उसकी यह कोशिश सफल नहीं रही। उसके प्रस्‍ताव को रोक दिया गया। जगमीत की पार्टी ने चीन और रूस से भी खतरा बताया है। इससे पहले जगमीत ने कई ट्वीट करके खालिस्‍तानी भगोड़े अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई पर 'चिंता' जताई थी। यही नहीं उसने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से हस्‍तक्षेप की मांग भी कर डाली थी।

जगमीत सिंह को घर में ही मिला करारा जवाब


इस पर उसे कनाडा की पीपुल्‍स पार्टी के नेता मैक्सिमे बेरनियर ने करारा जवाब दिया था और कहा था कि जगमीत सिंह ने तब कुछ नहीं बोला था जब पिछले साल जस्टिन ट्रूडो ने जनता के अधिकारों को ताक पर रख दिया था। लेकिन जगमीत को तब ज्‍यादा चिंता हो जाती है, जब भारत में कुछ होता है। जगमीत के इन्‍हीं जहरीले बयानों की वजह से उसके ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्‍लॉक कर दिया गया है। इस बीच खालिस्तान समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को सुरक्षा चिंताओं के कारण रद्द करना पड़ा, जिसमें कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त हिस्सा लेने वाले थे।
यह कार्यक्रम भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा की पश्चिमी तट की उनकी पहली यात्रा पर स्वागत के लिए ताज पार्क कन्वेंशन सेंटर सरे में रविवार को आयोजित था। कैनेडियन ग्लोबल टेलीविज़न नेटवर्क के समाचार एवं समसामायिक मामलों के प्रभाग ‘ग्लोबल न्यूज’ ने बताया कि इस कार्यक्रम को सुरक्षा कारणों से अंततः रद्द कर दिया गया। इस कार्यक्रम में उच्चायुक्त वर्मा शामिल होने वाले थे। विरोध प्रदर्शन की रिपोर्टिंग करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भारतीय मूल के पत्रकार समीर कौशल पर भी प्रदर्शनकारियों ने हमला किया।

भारतीय पत्रकार ने बताई खालिस्‍तानियों की करतूत


पत्रकार और एएम600 शेरे पंजाब रेडियो के समाचार निदेशक कौशल ने कहा कि जब वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन देखा और प्रदर्शनकारी उन्हें कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दे रहे थे। कौशल ने ‘ग्लोबल न्यूज’ को बताया कि जब उन्होंने खुद का परिचय एक पत्रकार के रूप में दिया और प्रदर्शनकारियों से पूछा कि क्या वह उनके आयोजकों से उनकी चिंताओं के बारे में बात कर सकते हैं, तो स्थिति खराब हो गई। कौशल ने कहा, ‘उन्होंने पूरी भीड़ को भड़काने की कोशिश की। लगभग 50 से 60 युवाओं ने मुझे घेर लिया, उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और वे मुझे धक्का दे रहे थे और मुझे धमका रहे थे और मेरी मातृभाषा में मुझे गाली दे रहे थे।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.