एएफसी एशिया कप में कंबोडिया , अफगानिस्तान और हांगकांग से खेलेगा भारत

Updated on 19-03-2022 06:02 PM

नई दिल्ली एएफसी एशिया कप चीन 2023 के अंतिम दौर के क्वालिफायर मुकाबलों के लिए भारत को ग्रुप डी में हांगकांग, अफगानिस्तान और कंबोडिया के साथ रखा गया है। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के जारी कार्यक्रम के अनुसार इस टूर्नामेंट का यह आखिरी चरण आठ जून को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में शुरू होगा और जिसमें भारतीय फुटबॉल टीम कंबोडिया से खेलेगी, जबकि उसके अगले दो मैच 11 जून को अफगानिस्तान और 14 जून को हांगकांग से होंगे। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 24 टीमों को छह समूहों में बांटा गया है।

 किया गया है, जिसमें छह ग्रुप विजेता टीमें और दूसरे स्थान पर रहने वाली पांच सर्वश्रेष्ठ टीमें चीन में होने वाले एएफसी एशिया कप 2023 के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारतीय फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप कतर 2022 और एएफसी एशियाई कप चीन 2023 के संयुक्त क्वालीफायर के दूसरे दौर में ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने के बाद एएफसी एशिया कप क्वालीफायर के तीसरे और अंतिम दौर में जगह बनाई थी।

 वहीं भारतीय टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक ने कहा, ‘कार्यक्रम हमेशा अच्छा या बुरा हो सकता है, लेकिन हमें अपना काम करने की जरूरत है। हमारी योजना मई के पहले हफ्ते से कोलकाता में अपना तैयारी शिविर शुरू करने की है, लेकिन मुंबई सिटी एफसी के खिलाड़ी एएफसी चैंपियंस लीग में क्लब की प्रतिबद्धताओं के कारण 29 मई से पहले उपलब्ध नहीं होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.