समुद्र से लेकर जमीन तक चीन का शिकार कर सकेगा भारत, अमेरिका का बड़ा ऑफर, मानेंगे पीएम मोदी?

Updated on 14-06-2023 07:08 PM
वॉशिंगटन/नई दिल्‍ली: चीन के बढ़ते खतरे के बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की बेहद अहम यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा से ठीक पहले बाइडन प्रशासन ने भारत को बड़ा ऑफर दिया है। बाइडन प्रशासन चाहता है कि भारत अपने लालफीताशाही को कम करे और अमेरिका में बने दर्जनभर ड्रोन विमान खरीद ले। भारत लंबे समय से अमेरिका से विशाल हथियारबंद ड्रोन विमान सी गार्डियन खरीदना चाहता है लेकिन यह डील लटकी हुई है। अमेरिकी वार्ताकार अब यह उम्‍मीद कर रहे हैं कि पीएम मोदी की 22 जून होने वाली यात्रा में यह गतिरोध टूट सकता है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक चूंकि पीएम मोदी की यात्रा तय हो गई है, ऐसे में अमेरिका के विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय पेंटागन और राष्‍ट्रपति कार्यालय वाइट हाउस ने भारत से कहा है कि वह 30 MQ-9 प्रिडिएटर हथियारबंद ड्रोन के मामले में प्रगति 'दिखाए।' इस ड्रोन विमान को जनरल एटामिक कंपनी बनाती है। पीएम मोदी और बाइडन के बीच विस्‍फोटकों के सह उत्‍पादन और हथियारबंद वाहनों के उत्‍पादन के बारे में बात हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन के बढ़ते प्रभाव को करारा जवाब देने के लिए बाइडन चाहते हैं कि भारत के साथ रिश्‍ते मजबूत किए जाएं।


भारत खरीद सकता है 18 MQ-9 प्रिडिएटर ड्रोन

बाइडन अब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ सैन्‍य तकनीक पर सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। वह भी तब जब भारत और अमेरिका के बीच कोई औपचारिक सुरक्षा गठबंधन नहीं है। भारत ने यूक्रेन युद्ध में रूस की आलोचना नहीं की है जो अमेरिका को काफी नागवार गुजरा है। इसके अलावा अभी भी भारत रूस के साथ अपने रक्षा संबंध मजबूत बनाए हुए है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि MQ-9 ड्रोन को खरीदने का फैसला अब भारत के हाथ में है।

इस बीच न्‍यूज9लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और अमेरिका के बीच पीएम मोदी की यात्रा के दौरान कई बड़े रक्षा समझौते हो सकते हैं। इसमें 18 MQ-9 प्रिडिएटर ड्रोन शामिल है। इस डील की कुल कीमत 1.8 अरब डॉलर है। इससे भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक भागीदारी बढ़ेगी। इसके अलावा दोनों देश अमेरिकी कंपनी जीई के F 414 फाइटर जेट इंजन को भारत में बनाने पर बड़ा समझौता कर सकते हैं। इसके अलावा 2 MQ-9 सी गार्डियन ड्रोन को भारतीय नौसेना लीज पर लेगी। इस पर 800 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है।

भारत और अमेरिका डील में कहां फंसा है पेच
बाइडन के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुल्लिवन इस समय भारत में हैं और उन्‍होंने पीएम मोदी से मुलाकात की है। उन्‍होंने भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों पर बात की है। भारत पहले 30 MQ-9 प्रिडिएटर ड्रोन लेना चाहता था लेकिन अब इसे घटाकर 18 कर दिया गया है। भारत चाहता है कि इस ड्रोन के कलपुर्जों को भारत में ही बनाने का अधिकार दिया जाए। माना जा रहा है कि इसके लिए अमेरिका का तैयार होना मुश्किल है। चीन के खिलाफ बने क्‍वॉड में शामिल सभी देश सी गार्डियन ड्रोन का या तो इस्‍तेमाल करते हैं या कर चुके हैं।

भारत अभी समुद्र में चीनी और पाकिस्‍तानी हरकतों पर निगरानी के लिए दो सी गार्डियन ड्रोन लीज पर लिया हुआ है। MQ-9 प्रिडिएटर ड्रोन सैटेलाइट से संचालित होता है और यह 45 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ते हुए 35 घंटे तक हवा में रह सकता है। इसमें रेडॉर की तरह से सेंसर लगे होते हैं। इसमें इलेक्‍ट्रानिक सपोर्ट के लिए उपकरण होते हैं जो किसी भी दुश्‍मन की पहचान कर सकते हैं। इसके बाद इस ड्रोन में लगी मिसाइलों और बम की मदद से उस दुश्‍मन को तबाह कर दिया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.