नेतन्याहू की सरकार के बाद इजरायल में भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर का पहला दौरा

Updated on 16-10-2021 10:09 PM

नई दिल्ली इजरायल में नई सरकार बनने के बाद अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पहली बार देश का दौरा करने के लिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और नफ्ताली बेनेट के नेतृत्व वाली नई इजरायली सरकार के बीच होने वाली यह पहली उच्च स्तरीय बातचीत होगी।

 जयशंकर रविवार से तीन दिवसीय आधिकारिक इजरायल यात्रा पर जाएंगे। नेतान्याहू की सरकार के बाद इजरायल के साथ रिश्तों को मजबूत करने के लिए भारतीय विदेश मंत्री यह दौरा कर रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर इजरायली पीएम नफ्ताली बेनेट, विदेश मंत्री यायर लापिड और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार इयाल हुलता सहित इजरायल की गठबंधन सरकार के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।


इजरायल के विदेश सचिव एलोन उशपिज ने ट्वीट कर जयशंकर के आने की पुष्ति की और उनका स्वागत भी किया। जयशंकर की इजरायल यात्रा से पहले की शाम उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "सभी को शुभो बिजोया/दशहरा की शुभकामनाएं। भारत एक रणनीतिक साझेदार और बहुत करीबी दोस्त है।' जयशंकर की इजरायल यात्रा किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और आर्मेनिया के उनके तीन देशों के दौरे के बाद आई है।

भारत और इज़राइल के बीच परंपरागत रूप से घनिष्ठ संबंध रहे हैं और पिछले कुछ सालों में दोनों देशों ने खुफिया जानकारी साझा करने और "उग्रवाद विरोधी" अभियानों में घनिष्ठ "सहयोग" विकसित किया है। भारत ने 1950 में यहूदी राज्य इज़राइल को मान्यता दी थी, लेकिन उसने 1992 में ही पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित किए। तब से धार्मिक उग्रवाद और वैश्विक आतंकवाद के बारे में सामान्य चिंताओं को देखते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों में तेजी आई है। भारत इजरायल के हथियारों का एक प्रमुख खरीदार बन गया है और इजरायल कृषि में भारत के प्रमुख भागीदारों में से एक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.