Indian Idol 13 Winner ऋषि सिंह की है दिलचस्प ख्वाहिश, बोले- इसी शो में जज बनकर आना चाहता हूं

Updated on 03-04-2023 06:50 PM
उत्तर प्रदेश के अधोध्या जिले के ऋषि सिंह ने आखिरकार अपना सपना साकार कर लिया। उन्होंने इंडियन आइडल सीजन 13 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके लिए उन्हें एक चमचमाती ट्रॉफी, मारुति सुजुकी SUV और 25 लाख रुपये कैश प्राइज दिया गया है। इतना ही नहीं उनको तो सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ रिकॉर्डिंग का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है। इस जीत पर उनसे जब पूछा गया कि उन्हें कैसे लग रहा है तो 21 साल के विनर ने बताया कि जब उनके नाम की घोषणा हुई तो वह अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे। क्योंकि इंडियन आइडल जैसे शो को जीतना उनके लिए बड़ी बात थी। साथ ही इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी की थी।

विनर ऋषि सिंह (Indian Idol Season 13 Winner Rishi Singh) ने बताया कि उन्होंने जब वो शो का हिस्सा बने थे तो उनके दिमाग में ये था कि उन्हें आखिरी तक रहना है। शो की शुरुआत में ही मैं सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो गया था ऐसे में कॉम्पटीशन और मुश्किल हो गया था। खासकर मेरी को कंटेस्टेंट देबस्मिता रॉय के साथ जो कि फर्स्ट रनर अप हैं। इसलिए मैंने हमेशा यही सोचा कि कोई भी विनर हो सकता है।

प्राइज मनी का क्या करेंगे ऋषि सिंह?

'ईटाइम्स' से खास बातचीत में ऋषि सिंह ने बताया कि इस 25 लाख रुपये से उनके कई सपने हैं। वह बताते हैं- मैं अपने म्यूजिक को और बेहतर बनाने के लिए इंटरनेशनल ट्रैवेल करूंगा। एक आर्टिस्ट तो सीखता ही रहता है हमेशा। मैं अब इंटरनेशनल एक्सपोजर चाहता हूं। मैं अब और आगे बढ़ना चाहता हूं और एक दिन इसी शो में बतौर जज बनकर आना चाहता हूं। हालांकि मुझे कई सारे प्लेबैक ऑफर्स मिले हैं इस शो के दौरान जो कि मैं अपने म्यूजिक वीडियो के साथ-साथ करूंगा।

ऋषि सिंह की पढ़ाई-लिखाई

जब ऋषि से पूछा गया कि क्या उनका कोई और सपना है जो वो पूरा करना चाहते हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें अरिजीत सिंह से मिलना है। वह उनके बहुत दीवाने हैं। विनर ने आगे अपनी जर्नी के बारे में भी बताया। कहा - मैं अयोध्या में पला-बढ़ा हूं। यहीं की मेरी पैदाइश है। मैंने 12वीं ह्यूमैनिटीज से की है। मुझे साइंस और कॉमर्स नहीं पसंद था। और मेरी प्राथमिकता शुरू से ही म्यूजिक थी। इसलिए मैंने इसी स्ट्रीम को चुना। मैंने अपने सिंगिंग पैशन को पढ़ाई के साथ आगे बढ़ाया।

ऋषि सिंह के पापा ने किया सपोर्ट

ऋषि सिंह ने अपने परिवार के रिएक्शन को भी साझा किया। कहा कि वह सभी अभी शॉक्ड में हैं। परिवारवालों को म्यूजिक के बारे में जरा भी समझ नहीं है। मैं अच्छा गा सकता हूं। मेरी फैमिली में सब बेसुरे हैं और मैं ही सुरवाला हूं। मैंने इस बात का हालांकि पता लगाया था कि कोई मेरे दादा या परदादा गाते हों या उनका म्यूजिक से कोई कनेक्शन हो लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। पापा ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। और उन्होंने ही मुझे इस पैशन को आगे ले जाने के लिए मोटिवेट किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.