इंडियन आइडल - सीज़न 13 में 'सेलिब्रेटिंग पूनम ढिल्लों एंड ज़ीनत अमान' एपिसोड

Updated on 06-01-2023 11:54 PM

भोपाल : इस वीकेंड रात 8 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सिंगिंग रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल - सीज़न 13' पूनम ढिल्लों और ज़ीनत अमान का स्वागत करने के लिए तैयार है, जहां 'सेलिब्रेटिंग पूनम ढिल्लों एंड ज़ीनत अमान' नाम का एक स्पेशल एपिसोड होगा। इस शाम को यादगार बनाने के लिए, टॉप 10 कंटेंस्टेंट्स - अयोध्या से ऋषि सिंह, कोलकाता से सेंजुति दास, देबोस्मिता रॉय, सोनाक्षी कर, बिदिप्ता चक्रवर्ती, गुजरात से काव्या लिमये, शिवम सिंह, जम्मू से चिराग कोतवाल, अमृतसर से नवदीप वडाली, और लखनऊ से विनीत सिंह, स्पेशल गेस्ट्स और जजों - विशाल ददलानी एवं हिमेश रेशमिया के सामने कुछ शानदार परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। इस दौरान कोलकाता की कंटेस्टेंट देबोस्मिता रॉय 1971 की फिल्म 'हरे राम हरे कृष्ण' के गाने 'चुरा लिया है' और 1984 की फिल्म 'सोहनी महिवाल' के 'सोहनी मेरी सोहनी' पर एक बेहद सुरीली परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी।

इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद, देबोस्मिता को उनके सुंदर और मधुर गायन के लिए जज और गेस्ट्स स्टैंडिंग ओवेशन देंगे। पूनम जी देबोस्मिता की सिंगिंग की तारीफ करते हुए अपना बीता दौर याद करेंगी। वो आरडी बर्मन के क्रिएशन 'चुरा लिया है तुमने' की तारीफ करेंगी, जो आज भी सबको कदम थिरकाने पर मजबूर कर देता है। वो ज़ीनत जी से इस परफॉर्मेंस और इस गाने से जुड़ी यादों के बारे में भी पूछेंगी। इस पर ज़ीनत जी कहती हैं, "यह एक यादगार गीत है, और उन दिनों मुझे नहीं पता था कि ये गाना इतना लंबा चलेगा। आपने इसे बड़ी खूबसूरती से गाया है। मैं वाकई इस पर विश्वास करती हूं और मैं आपके लिए भी ऐसा ही चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि आप भविष्य में सफल होंगी। सच कहूं तो मैं आपको टॉप 3 में देखती हूं। आपकी आवाज में आपकी मासूमियत झलकती है।"

जब पूनम जी ज़ीनत जी से पूछती हैं कि क्या उन्हें गिटार बजाना आता है जैसा कि वो गाने में करती नजर आती हैं, तब दोनों डीवाज़ यह भी बताएंगी कि उन्हें फिल्मों में कितनी बार बनावटी चीजें करनी पड़ीं। जज विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया भी देबोस्मिता की तारीफ करते नजर आएंगे, और देबोस्मिता बताएंगी कि कैसे वो मंच पर "पंजाब" और "जीनत अमा" के फ्लेवर्स लेकर आईं।

होस्ट आदित्य नारायण तब देबोस्मिता को स्पेशल गेस्ट्स से अपने सवाल पूछने के लिए प्रेरित करेंगे। देबोस्मिता मेहमानों से वैनिटी वैन के बारे में पूछती नजर आएंगी, जिसे वो 'बस' कहकर बुलाएंगी। पूनम जी तब यह समझाएंगी कि इन वैन्स का उद्देश्य क्या था और कैसे उन्हें पहले संघर्ष करना पड़ा था। पूनम जी ने यह खुलासा भी किया कि उन्होंने ही इंडस्ट्री के उपयोग के लिए वैनिटी वैन्स का आइडिया दिया था। इतना ही नहीं, वो देबोस्मिता को वैनिटी वैन के अंदर का हिस्सा दिखाएंगी।

इंडियन आइडल सीज़न 13, इस शनिवार रात 8 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.