अमेरिका में 4 साल से गायब भारतीय छात्रा FBI ने वॉन्टेड की लिस्ट में नाम जोड़ा

Updated on 22-12-2023 01:26 PM

अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में 2019 से गायब एक भारतीय छात्रा की जानकारी देने पर FBI ने 10 हजार डॉलर (8.32 लाख) रुपए का इनाम रखा है। दरअसल, 29 साल की मायूशी भगत को आखिरी बार 29 अप्रैल 2019 को देखा गया था। उसने अपने पिता से आखिरी बार 1 मई को सोशल मीडिया पर बात की थी। इसके बाद परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

पिछले साल जुलाई में FBI ने उसका नाम मोस्ट वॉन्टेड लोगों की लिस्ट में 'किडनैपिंग/गुमशुदा' वाले कॉलम में दर्ज किया था। गुजरात के वडोदरा की रहने वाली मायूशी 2016 से स्टूडेंट वीजा पर न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाई कर रही थी। FBI के मुताबिक, वो हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा बोल लेती है।

वडोदरा के नगर निगम में काम करते हैं मायूशी के पिता
FBI ने उसकी जानकारी देने के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किया है। मायूशी की लोकेशन या उसके गायब होने से जुड़ी कोई अहम जानकारी के बदले 10 हजार डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा। मायूशी के पिता विकास भगत वडोदरा के नगर निगम में काम करते हैं।

बेटी के गायब होने के बाद 2019 में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था- मायूषी ने 1 मई को मुझे व्हॉट्सऐप पर मैसेज किया था। उसने कहा था कि वो 3 मई तक घर नहीं आएगी। पिता के मुताबिक, मायूशी परेशान थी लेकिन उसने किसी को भी उससे संपर्क करने की कोशिश करने से मना किया था। विकास और उनकी पत्नी दीप्ति दिसंबर 2018 से बेटी के साथ अमेरिका में ही रह रहे थे।

मायूशी ने संपर्क करने से मना किया था
पिता ने बताया कि उन्होंने कई बार मायूशी को फोन किया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। FBI के मुताबिक, मायूशी रंगीन पजामा और काले रंग की टी-शर्ट में आखिरी बार देखी गई थी। उसकी हाइट 5 फुट 10 इंच है। आंखें भूरी रंग की और बाल काले हैं।

ब्रिटेन में भारतीय छात्र की मौत
वहीं ब्रिटेन में पिछले हफ्ते से लापता 23 साल के एक भारतीय छात्र का शव पूर्वी लंदन में एक झील के पास से बरामद किया गया। UK पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। छात्र की पहचान गुरशमन सिंह भाटिया के रूप में हुई है। वह 14 दिसंबर को दोस्तों के साथ घूमने जाने के बाद से लापता था।

छात्र का शव पुलिस गोताखोरों को पूर्वी लंदन के कैनरी घाट क्षेत्र की एक झील में मिला था। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है। गुरशमन को आखिरी बार एक CCTV रिकॉर्डिंग में देखा गया था। पुलिस ने लोगों से उनकी मौत के बारे में जानकारी देने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.