आईपीएल के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी भारतीय टीम

Updated on 07-05-2022 10:23 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम का आईपीएल के बाद बेहद वयस्त कार्यक्रम है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है। उसके बाद यह  इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। वेस्टइंडीज में भारतीय टीम को  को तीन एकदिवसीय और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने को मिलेंगे। इस प्रकार होने वाली तीन सीरीज को देखते हुए कई युवा खिलाड़ियों को भी टीम में अवसर मिल सकता है।

भारतीय टीम वेस्टइंडीज में होने वाले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से एक या दो मैच अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में भी खेलेगी। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच क्वींस पार्क ओवल में 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जाएंगे।

एक  रिपोर्ट के अनुसार पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 29 जुलाई को ब्रायन लारा चार्ल् स्टेडियम खेला जाएगा। इसके बाद 1 और 2 अगस् को सेंट किट्स एंड नेविस वॉर्नर पार्क दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। फिर भारतीय टीम फ्लोरिडा में 6 और 7 अगस् को आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। इस बार वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी निकोलस पूरन करेंगे।

वहीं भारत का इंग्लैंड और आयरलैंड का दौरा अगले माह जून में शुरू होगा। भारतीय टीम इंग्लैंड के अपने दौरे की शुरुआत 26 जून से डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ करेगी। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया गत वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण नहीं हो पाये एक टेस्ट मैच को खेलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.