अमेरिका में बुजुर्गों से धोखाधड़ी करता था भारतीय, 33 महीने की जेल और 24 लाख डॉलर का जुर्माना

Updated on 08-04-2023 07:14 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को बुजुर्गों से धोखाधड़ी करने के आरोप में 33 महीने जेल की सजा सुनाई गई है और 24 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। 29 साल के आशीष बजाज ने पिछले साल चार अगस्त को नेवार्क संघीय अदालत में जिला न्यायाधीश केविन मैकनेकल के समक्ष ऑनलाइन धोखाधड़ी करने की साजिश रचने की बात स्वीकार की थी। कोर्ट ने आरोपी पर 33 महीने की जेल की सजा दी गई है और 24 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है।

33 महीने की जेल और 24 लाख डॉलर का जुर्माना


अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने बताया कि न्यू जर्सी और पूरे अमेरिका में बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय साजिश में उसकी संलिप्तता के लिए उसे 33 महीने की जेल की सजा दी गई है और 24 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। रिहाई के बाद भी दो साल तक उस पर नजर रखी जाएगी। मामले से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, अप्रैल 2020 से अगस्त 2021 तक बजाज और उसके साथियों ने खुद को विभिन्न बैंकों, ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं और ऑनलाइन भुगतान कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर अमेरिका में बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाया।

स्टिंग ऑपरेशन से पकड़ाया आरोपी


अभियोजकों ने बताया कि बजाज और उसके साथियों ने बुजुर्गों से झूठ कहा कि उनके धोखाधड़ी रोकथाम प्रयासों के तहत अपराधियों को पकड़ने के लिए किए जा रहे एक स्टिंग ऑपरेशन में उनकी मदद की जरूरत है। उन्होंने बुजुर्गों को उनके बैंक खातों से उनके द्वारा नियंत्रित खातों में पैसे भेजने को कहा और कथित स्टिंग ऑपरेशन के कुछ दिन बाद उनके पैसे वापस करने का झूठा वादा किया।

कई देशों में स्थित बैंकों में भेजे पैसे


अदालती दस्तावेजों के अनुसार उन्होंने भारत, चीन, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित विभिन्न बैंकों में भी ऑनलाइन पैसे भेजे। बुजुर्गों ने अमेरिका में बजाज के बैंक खातों में भी ऑनलाइन पैसे भेजे। बजाज के कैलिफोर्निया स्थित घर पर भी नकद और चेक भेजे गए। अदालती दस्तावेजों के अनुसार इस साजिश के जरिए 2,50,000 डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी की गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.