कनाडा में गैरकानूनी तरीके से बॉर्डर पार कर रही भारतीय महिला की नदी में डूबने से मौत, दलदल में मिले 8 शव

Updated on 01-04-2023 06:08 PM
ओंटारियो: कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका जाने के लिए अवैध नदी पार करने की कोशिश में एक भारतीय भी डूब गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। स्थानीय पुलिस के उप प्रमुख ली-एन ओ ब्रायन ने जिन आठ लोगों के शव क्यूबेक में सेंट लॉरेंस नदी के पास एक दलदल में पाए गए, उनमें भारत का भी एक नागरिक था। माना जाता है कि वे कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। ब्रायन ने कहा कि गुरुवार को हवाई तलाशी के दौरान छह शव बरामद किए गए। अकवेस्ने मोहॉक पुलिस सेवा (एएमपीएस) ने बाद में बताया कि शुक्रवार को दो और शव मिले।

पहचान नहीं आई सामने

एक शव भारतीय नागरिक मानी जाने वाली महिला का था और दूसरा कनाडाई पासपोर्ट के साथ रोमानियाई मूल के शिशु का था। जिनके शव मिले हैं उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। ओब्रायन ने वीडियोकास्ट न्यूज कॉन्फ्रेंस में कहा कि एएमपीएस मृतकों की पहचान की पुष्टि करने और उनके रिश्तेदारों को सूचित करने के लिए आव्रजन और होमलैंड सुरक्षा अधिकारियों के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि शवों के पास मिली एक नाव कनाडा के मूल निवासी केसी ओक्स की थी, जो लापता है।
अप्रैल में बची थी छह भारतीयों की जान
क्यूबेक में अकवेस्ने मोहॉक मूल कनाडाई आरक्षण का क्षेत्र न्यूयॉर्क से सटा हुआ है, जो उन लोगों का संभावित गंतव्य था, जिन्होंने पार करने की कोशिश की थी। अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे भारतीयों के लिए कनाडा एक रास्ते के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले साल अप्रैल में, छह भारतीयों को अमेरिकी सीमा गश्ती एजेंटों द्वारा सेंट रेजिस नदी से बचाया गया था, जब अमेरिकी अधिकारियों को एएमपीएस द्वारा चेतावनी दी गई थी कि अमेरिकी सीमा के करीब एक नाव डूब रही है।
जनवरी में बर्फ में मिले शव
पिछले साल जनवरी में, मिनेसोटा राज्य के साथ अमेरिकी सीमा के पास मैनिटोबा में चार भारतीयों के एक परिवार को बर्फ में जमे हुए मृत पाया गया था। उनकी पहचान 39 वर्षीय जगदीश बलदेवभाई पटेल और 37 वर्षीय वैशालीबेन जगदीशकुमार पटेल और उनके बच्चों, विहंगी जगदीशकुमार पटेल, 11 और धार्मिक जगदीशकुमार पटेल, 3, के रूप में हुई थी। वे मूल रूप से गुजरात के डिंगुचा के निवासी थे। उनके शव मिलने से पहले, अमेरिकी अधिकारियों ने सात भारतीयों को सीमा के पास से पकड़ लिया।
अगस्‍त में पुलिस ने पकड़ा
पिछले अगस्त में, गुजरात के सात लोगों को अमेरिकी अधिकारियों ने क्यूबेक से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने पर हिरासत में लिया था। भारतीयों द्वारा कनाडा से अमेरिका में अवैध आप्रवासन कनाडा में अधिक उदार शरण नियमों और वहां उपलब्ध बेहतर सेवाओं के कारण हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बीच पिछले सप्ताह हुई डील के तहत दोनों देश अवैध रूप से सीमा पार करने वाले लोगों को वापस करने पर सहमत हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.