भारतीय महिला टीम की नजरें विश्व कप पर हैं : मिताली

Updated on 03-12-2021 07:32 PM

मुम्बई भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान मिताली राज ने कहा है कि उनकी टीम का लक्ष्य अगले साल होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में जीत दर्ज करना है। इससे पहले न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से भारतीय टीम को अभ्यास का अच्छा अवसर मिलेगा। भारत को मार्च-अप्रैल 2022 में होने वाले विश्व कप से पहले मेज़बान न्यूज़ीलैंड से ही पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलनी है। मिताली के अनुसार टीम की विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी है।

 उन्होंने साथ ही कहा कि विश्व कप से पहले न्यूज़ीलैंड का दौरा मिलना हमारे लिए काफी अच्छी बात है क्योंकि इससे हमें हालातों के अनुसार काम करने में आसानी होगी। मिताली ने कहा, मैंने अभी खेलना नहीं छोड़ा है और मैं अभी खेल रही हूं। मेरा लक्ष्य अभी विश्व कप है जिसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं। कोरोना के कारण विश्व कप क्वालीफायर रद्द हो जाने के बारे में पूछने पर मिताली ने कहा कि भारत क्वालीफायर का हिस्सा नहीं है इसलिए वह इस पर कुछ नहीं बोलेंगी लेकिन टीम अपनी विश्व कप की तैयारी कर रही है।

 2021 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी की थी। इसके बाद भारत तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलने इंग्लैंड और फिर दक्षिण अफ्रीका गई। हालांकि इन तीनों सीरीज़ में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को उनके घर पर कड़ी टक्कर दिया। मिताली की टीम ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की 26 मैचों की लगातार जीत के विश्व रिकार्ड को भी रोका। मिताली ने कहा, 'हमने मार्च से विश्व की तीन शीर्ष टीमों के खिलाफ क्रिकेट खेला है और हमें अच्छी तैयारी मिली है। इसके अलावा लड़कियां लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रही हैं, वहीं कई लड़कियां हंड्रेड और महिला बिग बैग लीग का भी हिस्सा थी। इससे हमें अभ्यास का अच्छा अवसर मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.