श्रीलंका के 40 लाख बच्चों के लिए वरदान बनी भारत की मदद, छपेंगी किताबें, पूरा होगा पढ़ाई का सपना

Updated on 12-03-2023 06:24 PM
कोलंबो : पिछले साल आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका में अराजकता फैल गई थी। इसने न सिर्फ राजनीतिक अस्थिरता को जन्म दिया बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी ठप्प कर दिया। मुश्किल समय में पड़ोसी धर्म निभाते हुए भारत लगातार श्रीलंका की मदद कर रहा है। अब हिंदुस्तान की तरफ से भेजी गई सहायता राशि श्रीलंकाई छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है। श्रीलंका ने भारत से मिली सौ करोड़ डॉलर की सहायता में से एक करोड़ डॉलर की राशि का इस्तेमाल अपने 40 लाख विद्यार्थियों के लिए लगभग आधी किताबें छापने के लिए किया है। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारत ने श्रीलंका को उसके आर्थिक संकट से निपटने में मदद देने के लिए अपनी आर्थिक सहायता के हिस्से के रूप में पिछले साल उसे सौ करोड़ डॉलर की ऋण सहायता की घोषणा की थी। उच्चायोग ने कहा कि खाद्य, ईंधन, दवाओं, औद्योगिक कच्चे माल सहित जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए भारत सरकार की ओर से मार्च 2022 में श्रीलंका सरकार को सौ करोड़ अमेरिकी डॉलर की रियायती ऋण सुविधा दी गई थी।

छपेंगी 40 लाख छात्रों की किताबें

उसने कहा कि इसमें से सरकार और निजी आयातकों ने भारत से प्रिंटिंग कागज़ और सामग्री की खरीद के लिए एक करोड़ अमरीकी डॉलर का इस्तेमाल किया है। उच्चायोग के मुताबिक, इसका इस्तेमाल शैक्षणिक वर्ष 2023 में श्रीलंका के 40 लाख विद्यार्थियों की जरूरत की 45 प्रतिशत किताबों को छापने के लिए किया जा रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच बहुआयामी और बहु-क्षेत्रीय साझेदारी है।

भारत दे चुका है 4 अरब डॉलर

बयान में कहा गया है, 'अब तक, जरूरी वस्तुओं, पेट्रोलियम, उर्वरकों, रेलवे के विकास, बुनियादी ढांचे, रक्षा क्षेत्र और नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्रीलंका को चार अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की ऋण सहायता प्रदान की है।' मई 2021 में श्रीलंका सरकार ने 51 बिलियन डॉलर का विदेशी कर्ज न चुका पाने के चलते इतिहास में पहली बार डिफॉल्ट होने की घोषणा की। इसके बाद श्रीलंका के राजपक्षे परिवार के खिलाफ जनता सड़कों पर आ गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.