इंडिया के हाईवे-मैन ने मध्य प्रदेश को दी 3,589 करोड़ की सौगात, भोपाल-कानपुर कॉरिडोर होगा 4-लेन

Updated on 18-10-2024 11:47 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश हर साल विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। विकास की इस गति शक्ति और भी तेज बढ़ाने के लिए केंद्र से एमपी को बड़ी सौगात मिली है। हाईवे मैन ऑफ इंडिया केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एमपी में सड़कों के विकास के लिए बड़ी राशि की मंजूरी दे दी है। इससे भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर 4-लेन का होगा और मंडला-नैनपुर मार्ग को भी अपग्रेड किया जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में बदलने के लिए 3589.4 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इसके तहत भोपाल से विदिशा, विदिशा से ग्यारसपुर, सतईघाट से चौका और चौका से कैमाहा तक के हिस्सों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा, मंडला-नैनपुर मार्ग के लिए भी 592 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

सीएम मोहन ने जताया आभार

इसे लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी और नितिन गडकरी का आभार जताया है। साथ ही इसे मध्य प्रदेश के लिए बड़ी सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार बेहतर सड़क संपर्क के ज़रिए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के 4-लेन में अपग्रेडेशन से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही यातायात सुगमता के और सड़क दुर्घटना में भी कमी आएगी।

संकल्प पत्र पर बीजेपी कर रही काम


मध्य प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प पत्र में बुंदेलखंड विकास पथ बनाने का वादा किया था। यह 4-लेन का एक महत्वपूर्ण सड़क प्रोजेक्ट है जो राज्य की राजधानी भोपाल को बुंदेलखंड के सागर और छतरपुर जिलों से जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट का मकसद भोपाल से सागर होते हुए छतरपुर और उत्तर प्रदेश सीमा तक संपर्क को बेहतर बनाना है।


3589.4 करोड़ की लागत से होगा निर्माण


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानि एनएचएआई पहले से ही इस मार्ग को 4-लेन में चौड़ा करने का काम कर रहा था, लेकिन कुछ हिस्सों के लिए मंजूरी लंबित थी। 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुई बैठक में भोपाल से सागर और छतरपुर से उत्तर प्रदेश सीमा तक इस मार्ग को 4-लेन में अपग्रेड करने की अनुमति दे दी गई। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 3589.4 करोड़ रुपए आंकी गई है।


बुंदेलखंड विकास पथ का निर्माण


इस मंजूरी से बुंदेलखंड विकास पथ के निर्माण में तेजी आएगी और सरकार के वादे को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह मार्ग न केवल संपर्क को बेहतर बनाएगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। मंडला से नैनपुर तक 46 किलोमीटर लंबे मार्ग को अपग्रेड करने के लिए 592 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इससे इस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और भी सुरक्षित और बेहतर होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.