
भोपाल : आदित्य बिरला ज्वेलरी के ब्रांड इंद्रिया ने भोपाल में अपना पहला स्टोर शुरू किया है। यह मध्य प्रदेश में कंपनी का चौथा स्टोर है। नए स्टोर की शुरुआत के साथ कंपनी ने राज्य में अपनी उपस्थिति को और सुदृढ़ किया है। यह लॉन्च सांस्कृतिक रूप से जीवंत बाजारों में विस्तार करने की इंद्रिया की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहां आभूषणों का विवाहों, उत्सवों और दैनिक जीवन में व्यक्तिगत शैली की अभिव्यक्ति का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यह ग्राहकों की बदलती पसंद को भी दर्शाता है, जो पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइनों की व्यापक रेंज और बेहतरीन व समृद्ध खरीदारी अनुभव को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इंद्रिया के सीईओ श्री संदीप कोहली ने कहा, "भोपाल में स्टोर की शुरुआत मध्य प्रदेश में अपनी सार्थक व प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यहां लोगों में आभूषणों और उत्सवों के प्रति गहरा लगाव है। साथ ही, यहां आभूषणों की भूमिका भी बदल रही है। अब ये केवल खास मौकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा और विशेष अवसरों पर व्यक्तिगत शैली को व्यक्त करने का माध्यम भी बन रहे हैं। इंद्रिया में हमारा प्रयास हमेशा से उपभोक्ताओं की इन निरंतर विस्तारित होती आवश्यकताओं को पूरा करना रहा है। हम भारतीय कारीगरी की समृद्ध परंपरा को आधुनिक डिजाइन और बेहतरीन खरीदारी अनुभव के साथ जोड़ रहे हैं। भोपाल में पहला स्टोर शुरू करने के साथ हम शहर के ग्राहकों तक इंद्रिया के इस दृष्टिकोण को प्रस्तुत कर रहे हैं और एक ऐसी जगह बना रहे हैं जहां परिवार, दुल्हनें और युवा ग्राहक ऐसे आभूषणों की खोज कर सकें, जो आज उनके जश्न मनाने और स्वयं को व्यक्त करने की शैली के अनुकूल हों।"
शहर के प्रमुख खरीदारी क्षेत्रों में शामिल मालवीय नगर में रोशनपुरा चौराहे के पास स्थित इस स्टोर को ग्राहकों को एक इमर्सिव एवं ग्राहक-केंद्रित अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से, उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां 37,000 से अधिक आभूषण डिजाइनों का संग्रह उपलब्ध है। इनमें दुल्हनों के लिए विशेष आभूषण, त्योहारों के लिए कलेक्शन, आकर्षक कंटेम्पररी स्टेटमेंट आभूषण और रोजमर्रा में पहनने के लिए हल्के आभूषण शामिल हैं। इंद्रिया के 'डिजाइन-फर्स्ट' दर्शन को दर्शाते हुए, स्टोर में पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक सौंदर्यशास्त्र का अनूठा संगम देखने को मिलता है। वहीं कारीगरी रूम और ब्राइडल लाउंज जैसी विशेष सुविधाएं ग्राहकों और परिवारों को और भी व्यक्तिगत व बेहतरीन खरीदारी अनुभव देती हैं।
भोपाल में स्टोर की शुरुआत के साथ इंद्रिया मध्य भारत में अपनी उपस्थिति को और सुदृढ़ कर रही है। इसके जरिए कंपनी शहर के ग्राहकों तक आभूषणों की अपनी विस्तृत रेंज और विशिष्ट स्टोर अनुभव उपलब्ध करा रही है। इंद्रिया देशभर में अपने स्टोर नेटवर्क का विस्तार कर रही है और मध्य प्रदेश कंपनी की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है। भोपाल में शुरू किया गया नया स्टोर ग्राहकों से सार्थक जुड़ाव बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। कंपनी सुविचारित रूप से डिज़ाइन किए गए परिसरों, आधुनिक कारीगरी और बेहतरीन ज्वेलरी अनुभव के जरिए ऐसे आधुनिक भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा ज्वेलरी डेस्टिनेशन के रूप में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ कर रही है, जो अपने हर आभूषण में डिजाइन के साथ भावनाओं और व्यक्तिगत पहचान को भी महत्व देते हैं।