आतंकवाद के खिलाफ तेज करो कार्रवाई... तालिबान को पालने वाले चीन-पाकिस्तान अब धमकी क्यों दे रहे?

Updated on 15-04-2023 07:35 PM
बीजिंग: चीन ने कहा है कि अफगानिस्तान में आतंकवाद बद से बदतर हो गया है और तालिबान शासकों को पड़ोसी देशों-खासकर पाकिस्तान के लिए समस्याएं खड़ी कर रहे आतंकी समूहों पर नकेल कसने के अपने संकल्प को पूरा करना चाहिए। आतंकवादी समूह टीटीपी द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों से पाकिस्तान परेशान है। इस्लामाबाद का आरोप है कि यह समूह अफगान धरती से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। चीन अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से ही तालिबान का समर्थन करता आया है। चीन को उम्मीद है कि तालिबान की मदद से वह शिनजियांग प्रांत में सक्रिय आतंकवादियों पर नकेल कस सकता है।

चीन बोला- अफगानिस्तान में हालात बद से बदतर


चीनी विदेश मंत्री छिन कांग ने गुरुवार को उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के सम्मेलन की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि अफगानिस्तान में आतंकवाद बद से बदतर हो गया है। अफगान आतंकी समूहों की संख्या आज बढ़कर 20 से अधिक हो गई है। इस सम्मेलन में चीन, रूस, पाकिस्तान और ईरान शामिल हुए। चीन द्वारा बुलाई गई विदेश मंत्रियों की यह चौथी बैठक है, जिसके उइगुर मुस्लिम बहुल शिनजियांग प्रांत की सीमाएं अफगानिस्तान से लगती हैं।


चीन को अब दिखा आतंकवाद


समरकंद बैठक के अंत में जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि अफगानिस्तान आधारित आतंकवादी समूहों ने पड़ोसी देशों के लिए गंभीर समस्याएं खड़ी की हैं। बैठक में पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार शामिल हुईं। चीन ने कहा कि अफगानिस्तान में आतंकवाद ''बद से बदतर'' हो गया है और तालिबान शासकों को पड़ोसी देशों-खासकर पाकिस्तान के लिए समस्याएं खड़ी कर रहे आतंकी समूहों पर नकेल कसने के अपने संकल्प को पूरा करना चाहिए।

चीन-पाकिस्तान को सता रहा आतंकवाद का डर


चीन और पाकिस्तान दोनों अफगानिस्तान में बढ़ते आतंकवाद से डरे हुए हैं। दोनों देशों को आशंका है कि अगर अफगानिस्तान में आतंकवाद बढ़ता है तो इसका सीधा असर उनके देश पर पड़ सकता है। चीन शिनजियांग में ईस्ट तुर्कमेनिस्तान नाम के आतंकी संगठन से परेशान हैं, वहीं पाकिस्तान तो खुद में आतंकवाद की फैक्ट्री है। पाकिस्तान का आरोप है कि आतंकवादी अफगानिस्तान के रास्ते उसके देश में प्रवेश करते हैं और हमला कर वापस भाग जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.