इंटरनेशनल कोर्ट बोला- राफा पर हमले रोके इजराइल:साउथ अफ्रीका ने लगाया नरसंहार का आरोप

Updated on 25-05-2024 12:25 PM

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने शुक्रवार (24 मई) को इजराइल को आदेश दिया कि वह राफा में हमले को तुंरत रोके। BBC के मुताबिक, साउथ अफ्रीका ने इजराइल पर नरसंहार का आरोप लगाते हुए कोर्ट (ICJ) से जंग को रोकने की मांग की थी।

मामले में 15 जजों की टीम सुनवाई कर रही थी, जिसमें से 13 जजों ने साउथ अफ्रीका के पक्ष में फैसला सुनाया। हालांकि, ICJ के पास फैसले को लागू कराने की पावर नहीं है। इजराइल ने आरोपों को खारिज करते हुए कोर्ट का ऑर्डर न मानने की बात कही है। इजराइली वॉर कैबिनेट के मंत्री बेनी गैंट्ज ने कहा कि वे राफा में जंग जारी रखेंगे।

संयुक्त राष्ट्र (UN) में फिलिस्तीनी राजदूत रियाद मंसूर ने कोर्ट के फैसले की सराहना की और इजराइल से इसका पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि ICJ के फैसले को बिना किसी सोच विचार कर लागू किया जाएगा।

इजराइल बोला- यह हमारे अस्तित्व की लड़ाई
ICJ के फैसले पर इजराइल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिज ने कहा, "इजराइल इस वक्त अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। जो लोग भी इजराइल की तरफ से हमले रोकने की मांग करते हैं, वे असल में ये चाहते हैं कि इजराइल का खात्मा हो जाए, लेकिन हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।"

इजराइली मंत्री ने आगे कहा, "हम अपनी आजादी के लिए लड़ते रहेंगे। आज जो लोग ISIS और नाजियों (हमास) का साथ दे रहे हैं, उन्हें इतिहास में कभी माफ नहीं किया जाएगा।"

कोर्ट फैसले के बाद इजराइल ने राफा में कार्रवाई तेज की
यूरोपीय यूनियन के अधिकारी जोसेप बोरेल ने कहा कि फैसले को लागू करना कठिन होगा और हमारा इजराइल का साथ देना भी अब मुश्किल होता जा रहा है। साउथ अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पहली बार है जब कोर्ट ने राफा में कार्रवाई रोकने के लिए इजराइल को सीधा आदेश दिया है।

हमास के नेताओं ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। ICJ के फैसले के बाद इजराइल ने राफा में कार्रवाई तेज कर दी है। यह फैसला उस समय आया जब दो दिन पहले नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन ने औपचारिक रूप से फिलिस्तीन को मान्यता देने की घोषणा की थी।

जंग में 35.90 हजार फिलिस्तीनी मारे गए
7 महीने से जारी इजराइल-हमास जंग में अब तक करीब 36 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इनमें 15 हजार से ज्यादा बच्चे हैं। राफा पर हमले के बाद 8 लाख लोग शहर छोड़ चुके हैं। 7 अक्टूबर को हमास के एक हजार से ज्यादा लड़ाके इजराइल में घुस गए थे। हमास ने दावा किया था कि उसने इजराइली शहरों पर 5 हजार रॉकेट दागे हैं। तब 1200 इजराइलियों की मौत हुई थी।

राफा पर हमला इजराइल की हमास के खिलाफ जंग का आखिरी पड़ाव है। दरअसल, इजराइल का तर्क है कि उन्होंने अब तक हमास की 24 बटालियन को खत्म कर दिया है। लेकिन अब भी 4 बटालियन राफा में छिपी हुई हैं। इनके खात्मे के लिए राफा में ऑपरेशन चलाना जरूरी है।

'अल-अक्सा फ्लड' के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन 'सोर्ड्स ऑफ आयरन'
हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को 'अल-अक्सा फ्लड' नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ 'सोर्ड्स ऑफ आयरन' ऑपरेशन शुरू किया।

हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.