रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो की जांच बीच में अटकी, अमेरिकी टेक कंपनियों ने ये कहकर झाड़ लिया है पल्ला

Updated on 30-11-2023 03:14 PM
रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में पुलिस का कहना है कि इसकी जांच में रुकावट आ गई है। इसकी वजह बताते हुए कहा गया है कि अमेरिका बेस्ड टेक कंपनियों के पोर्टल्स जो संभवत: एआई और डीपफेक बनाते हैं, इस जांच को आगे बढ़ाने के लिए उनकी ओर से जानकारियां नहीं शेयर की गई है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो की जांच में रुकावट आ गई है। बता दें कि सोशल मीडिया पर डीपफेक वीडियो अपलोड होने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 10 नवंबर को इस मामले को लेकर जांच शुरू किया था। इस डीपफेक वीडियो में किसी अन्य महिला का वीडियो एडिट कर इसमें एआई के जरिए रश्मिका मंदाना के चेहरे का इस्तेमाल किया गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तूफान मच गया और लोगों ने इसकी जमकर आलोचना की।

मेटा और टेक कंपनी ने जानकारी शेयर नहीं की

इस रिपोर्ट में साइबर सेल के सूत्रों ने बताया है कि सोशल मीडिया की दिग्गज मेटा और टेक कंपनी GoDaddy को कई बार अनुरोध किया गया पत्र भेजे गए लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की।

बिहार से एक लड़के को हिरासत में लिया गया था

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने बिहार से एक लड़के को हिरासत में लिया था और उसका फोन भी जब्त किया गया। बताया गया कि उन्हें इंस्टाग्राम रील के एक यूआरएल की जानकारी मिली, जिसे लेकर शक है कि आकोपी ने इस वीडियो को बनाने के लिए एआई टूल का इस्तेमाल किया था।

पुलिस की तीसरी अपनी पर नहीं दिया गया जवाब

पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि वीडियो और प्रोफाइल (जिसने वीडियो शेयर किया था) की जानकारी को लेकर पुलिस की पहली और दूसरी अपील का जवाब मेटा ने दे दिया था। लेकिन इस मामले में तीसरी अपील, जिसमें उन्होंने एक यूआरएल भेजा था उसे एक्सेप्ट नहीं किया गया था।

वेबसाइट ने बताया- उनके पास डेटा नहीं है

अधिकारी ने बताया कि हमने इंस्टाग्राम अकाउंट और रील का यूआरएल मेटा अधिकारियों को भेज दिया था, जिसपर उन्होंने कहा कि उनके पास डेटा नहीं है और आरोपी ने अकाउंट और जानकारी डिलीट कर दी है। उनसे पुराना डेटा मांगा गया जिसपर वे सहयोग के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें GoDaddy.com पर होस्ट किया गया एक यूआरएल मिला और वेबसाइट में इस बारे में मदद मांगी गई लेकिन वहां से जवाब ये आया कि उनके पास यूआरएल को लेकर कोई रिकॉर्ड नहीं हैं। अधिकारी ने बताया कि ये ऐसी कंपनियां हैं जो आमतौर पर पुराना डेटा सेव करती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.