आईपीएल से टी20 विश्व कप में फायदा होगा : शाकिब

Updated on 13-09-2021 05:45 PM
ढाका । बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के अनुसार उनके ओर तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)  में खेलने का लाभ उनकी टीम को टी20 विश्व में दिखेगा। शाकिब आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स वहीं मुस्ताफिजुर राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे। शाकिब ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि आईपीएल से सभी को सहायता मिलेगी क्योंकि इससे हमें उन हालातों में समय बिताने का मौका मिलेगा और मैच भी खेलने को मिलेंगे। आईपीएल के बाद टी20 विश्कप भी यूएई में ही खेला जाएगा। मुस्ताफिजुर और मैं वहां खेलने के इस अनुभव को अन्य खिलाड़ियों के साथ भी साझा करेंगे।' उन्होंने कहा, ‘हम अन्य खिलाड़ियों की मानसिकता समझेंगे, वे विश्व कप के बारे में क्या सोच रहे हैं और फिर इसकी जानकारी अपने खिलाड़ियों को भी देंगे जिससे उन्हें भी लाभ होगा।' 
शाकिब ने कहा कि हालात से तालमेल बैठाने में कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि टीमों इसके लिए पर्याप्त समय मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम विश्व कप से कम से कम 15 से 16 दिन पहले ओमान पहुंच जाएगी जो हालात और विकेट से सामंजस्य बैठाने के लिए पर्याप्त है।' शाकिब ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यहां की पिचों या हालात का वहां पर कोई असर होगा। हमें जीत की मानसिकता तैयार करनी होगी जिससे हमें विश्व कप में आत्मविश्वास के साथ उतरने में मदद मिलेगी।' 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.