हनीमून के बाद मुंबई लौटीं आइरा खान इस हाल में आईं नजर, यूजर्स ने ड्रेस से लेकर चप्पल तक पर उठाए सवाल!

Updated on 06-02-2024 01:40 PM
आमिर खान की बेटी आइरा अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने पिछले महीने 3 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी की थी, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ, जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। शादी और रिसेप्शन के बाद ये जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया। दोनों ने बाली, इंडोनेशिया में क्वालिटी टाइम बिताया। अब वे मुंबई लौट आई हैं। उन्हें हाल ही में पपाराजी ने स्पॉट किया। हालांकि, उन्हें देखकर यूजर्स अजब-गजब रिएक्शन दे रहे हैं।

Ira Khan का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी के लगभग एक महीने बाद उन्हें उसी पुराने अंदाज में स्पॉट किया गया, जैसे वो अक्सर नजर आती थीं। फैंस का कहना है कि कैजुअल लुक में आइरा बहुत प्यारी दिख रही थीं, लेकिन 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना' वाली कहावत यहां फिट बैठती है।

यूजर्स मार रहे हैं ताने

आमिर खान की लाडली को देख लोग अजब-गजब कॉमेंट्स कर रहे हैं। कोई उनके ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठा रहा है तो किसी ने चप्पल को लेकर भी ताना मारा। एक यूजर ने लिखा, 'ये क्या बकवास ड्रेसिंग करती है।' किसी ने पूछा, 'ये वही कोल्हापुरी चप्पल है, जो उसने अपनी रजिस्टर्ड वेडिंग वाले दिन पहनी थी?' कई लोगों ने उनके मोटापे को लेकर भी तंज कसा है।

बाली में हनीमून

आइरा और उनके पति नूपुर ने सोशल मीडिया पर हनीमून की कई फोटोज शेयर की हैं। दोनों बाली में खूब इंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

सौतेली मां की आ रही है फिल्म

आमिर इन दिनों एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन उनकी प्रोडक्शन कंपनी की नई फिल्म 'लापता लेडीज' इसी साल मार्च महीने में रिलीज होने वाली है। इसका ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया। इस फिल्म का डायरेक्शन आमिर की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव ने किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.