भाई-बहन का संबंध बनाना सही या गलत?... पाकिस्तान में प्रोफेसर ने एग्जाम में पूछा अश्लील सवाल, मचा बवाल

Updated on 21-02-2023 08:37 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के शहजाद टाउन पुलिस स्टेशन में दी गई एक एप्लीकेशन में COMSATS यूनिवर्सिटी इस्लामाबाद के एक आपत्तिजनक क्विज के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता मुहम्मद अल्ताफ ने अपनी एप्लीकेशन में कहा कि इंग्लिश के एग्जाम पेपर में लेक्चरर ने एक अश्लील सवाल पूछा जो इस्लामी शिक्षाओं और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है। शिकायतकर्ता इस्लामाबाद के चक शहजाद इलाके का निवासी है और पाकिस्तान आइडियोलॉजी पार्टी के वकीलों की विंग का अध्यक्ष है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि सोमवार को अपने ऑफिस में उन्होंने अश्लील एग्जाम पेपर के बारे में सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट देखी। इस पोस्ट से उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया। शिकायतकर्ता ने कहा कि यूनिवर्सिटी के टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उसने छात्रों के एग्जाम पेपर में अनैतिक और अश्लील सवाल जोड़कर इस्लामी शिक्षाओं के खिलाफ काम किया है।

प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी ने बाहर निकाला

यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा कि आपत्तिजनक सवाल के लिए प्रोफेसर को निकाल दिया गया है और ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है। पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भी विवादित सवाल पर संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने यूनिवर्सिटी को मामले की जांच करने और दोषी अधिकारियों को कड़ी सजा देने का निर्देश दिया है। समाज में अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में पाकिस्तान के नेताओं, पत्रकारों और मशहूर हस्तियों ने प्रोफेसर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

क्या था विवादित सवाल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एग्जाम पेपर में विवादित सवाल को पढ़ा जा सकता है। यह सवाल काल्पनिक घटना के संदर्भ में 'भाई और बहन के बीच बने शारीरिक संबंधों' पर परीक्षार्थी की निजी राय पूछता है। कुछ दिनों पहले लाहौर की LUMS यूनिवर्सिटी भी विवादों में घिर गई थी। यूनिवर्सिटी में छात्रों ने बॉलीवुड डे मनाया था जिसमें वे हिंदी फिल्मों के अलग-अलग किरदारों में नजर आए। रूढ़िवादियों ने बॉलीवुड डे मनाने के लिए छात्रों और यूनिवर्सिटी को जमकर कोसा था। हालांकि कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें जवाब देते हुए LUMS का समर्थन भी किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.