क्‍या एसएस राजामौली और राम चरण से Jr NTR हैं नाराज, HCA अवॉर्ड के बाद Oscars से भी रहेंगे गायब? ये है सच

Updated on 02-03-2023 07:47 PM
एसएस राजामौली की फिल्‍म 'RRR' से देश की उम्‍मीदें बढ़ गई हैं। गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड के बाद इस फिल्‍म ने हॉलीवुड क्र‍िटिक्‍स अवॉर्ड्स में भी बेस्‍ट एक्‍शन फिल्‍म की ट्रॉफी अपने नाम की। अब इंतजार ऑस्‍कर अवॉड का है। भारतीय समयानुसार 13 मार्च को तड़के सुबह 5:30 बजे 95वें एकेडमी ऑर्ड्स की घोषणा होगी। इस समारोह में 'नाटू नाटू' गाने पर राहुल सिप्‍लीगंज और काल भैरव अमेरिका में लाइव परफॉर्मेंस देंगे। राम चरण पहले ही अमेरिका पहुंच चुके हैं। लेकिन इसी बीच जूनियर एनटीआर की गैर मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर नई बहस और चर्चा शुरू कर दी है। जूनियर एनटीआर HCA अवॉर्ड का भी हिस्‍सा नहीं थे और अब लग रहा है कि वह ऑस्‍कर सेरेमनी में भी नहीं होंगे, ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्‍या राजामौली और जूनियर एनटीआर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है?

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि Jr NTR खफा हैं और इसकी वजह गुड मॉर्निंग अमेरिका शो है, जहां ग्‍लोबल स्‍टेज पर राजामौली ने राम चरण की जमकर तारीफ की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि जूनियर एनटीआर न तो राजामौली और न ही राम चरण के फोन कॉल का जवाब दे रहे हैं।

दावा- राजामौली ने की राम चरण की ज्‍यादा तारीफ

RRR के गाने 'नाटू नाटू' को एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्‍ट ऑरिजनल सॉन्‍ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। जहां एक ओर फिल्‍म के डायरेक्‍टर राजामौली और राम चरण अमेरिका में हैं, वहीं जूनियर एनटीआर इन सब से दूर हैं। सोशल मीडिया पर एनटीआर के फैंस भी इन सब बातों से नाराज दिख रहे हैं। एनटीआर के फैंस का कहना है कि बतौर डायरेक्‍टर राजामौली ने RRR में राम चरण के किरदार को अध‍िक लोकप्रिय बनाने की कोश‍िश की। यही कारण है कि वह अब आगे भी राम चरण की ज्‍यादा तारीफ रहे हैं, जबकि जूनियर एनटीआर को इतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिल रही है।

सच- जूनियर एनटीआर की भी खूब हुई है तारीफ

हालांकि, सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों और बातों में बहुत अध‍िक सच्‍चाई नहीं दिखती है। ऐसा इसलिए कि गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड में जूनियर एनटीआर मौजूद थे। इतना ही नहीं, एनटीआर फिल्‍म के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन के दौरान भी प्रचार करते हुए नजर आए थे। प्रतिष्‍ठ‍ित 'वैरायटी मैगजीन' ने भी RRR में जूनियर एनटीआर के किरदार की तारीफ करते हुए उनकी एक्‍ट‍िंग को ऑस्कर के लायक बताया था। जबकि नॉमिनेशन से पहले 'यूएस टुडे' ने भविष्यवाणी की थी कि जूनियर एनटीआर को एकेडमी अवॉर्ड के लिए बेस्‍ट एक्‍टर का नॉमिनेशन मिल सकता है। एक सच यह भी है कि हाल ही एक इंटरव्यू में हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने खासतौर पर राम चरण की एक्टिंग का जिक्र किया। जबकि उन्‍होंने जूनियर एनटीआर का नाम नहीं लिया।

6 मार्च को ऑस्‍कर अवॉर्ड के लिए अमेरिका जाएंगे जूनियर एनटीआर

वैसे, ताजा जानकारी यह है कि जूनियर एनटीआर 6 मार्च को अमेरिका रवाना हो रहे हैं। वह वहां 12 मार्च (इंडिया में 13 मार्च) को एकेडमी अवॉर्ड सेरेमनी में श‍िरकत करेंगे और फिर 14 मार्च को वापस इंडिया लौट आएंगे। ऐसा इसलिए कि वह पहले से अपनी एक फिल्‍म की शूटिंग में बिजी हैं।

HCA अवॉर्ड में क्‍यों नहीं पहुंचे Jr NTR

बहरहाल, इन तमाम चर्चाओं और अनुमान के बीच हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन (HCA) ने मंगलवार को एक स्पष्टीकरण जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जूनियर एनटीआर को अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्‍सा लेने के लिए इन्‍वाइट किया गया था। लेकिन वह पहले से ही अपनी फिल्‍मों की शूटिंग में बिजी हैं और इस कारण समारोह में श‍िरकत नहीं कर पाए। हॉलीवुड क्रिटिक्स अवार्ड्स 2023 में, RRR ने बेस्‍ट इंटरनेशनल फिल्‍म, बेस्‍ट एक्शन फिल्म, बेस्‍ट सॉन्‍ग और बेस्‍ट स्टंट अवॉर्ड जीते हैा। समारोह में राजामौली, राम चरण और म्‍यूजिक डायरेक्‍टर एमएम कीरावनी ने हिस्‍सा लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.