विदेश भागने की फिराक में है सिंगर समर सिंह? दबोचने के लिए यूपी पुलिस ने बनाया प्लान

Updated on 31-03-2023 07:47 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की सुसाइड के बारे में जान सभी शॉक्ड रह गए थे। 26 मार्च को एक्ट्रेस ने बनारस के होटल में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने बेटी के कथित बॉयफ्रेंड व सिंगर समर सिंह पर प्रताड़ना से लेकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। ऐसे में पुलिस ने पूछताछ के लिए सिंगर की तलाश शुरू की। लेकिन वह तबसे से पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। अब खबरें सामने आई है कि समर सिंह और उनका भाई देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह विदेश भागने की फिराक में है।वहीं कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि वह नेपाल भाग गए हैं। ऐसे में पुलिस ने भी नई रणनीति बना ली है।पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह विदेश भागने की फिराक में हैं। वह और उनका भाई दोनों देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। वही एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि समर सिंह नेपाल भाग गए हैं।

समर सिंह पर क्या आरोप हैं

बता दें आकांक्षा दुबे की मां ने बेटी की मौत का कसूरवार समर सिंह को ठहराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि समर सिंह उनकी बेटी संग मारपीट करते थे। वह दबाव डालते थे कि आकांक्षा किसी और के साथ काम न करें। अगर वह अपने काम के पैसे मांगती थीं तो मारपीट तक करते थे।

समर सिंह के भाई पर भी आरोप

मधु दुबे ने कहा था कि समर सिंह के भाई संजय दुबे ने उनकी बेटी को 21 मार्च को जान से मारने की धमकी दी थी और इसके चंद दिन बाद उनकी बेटी की मौत हो गई।

क्या लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे समर और आकांक्षा?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आकांक्षा और समर सिंह वाराणसी के टकटकपुर इलाके में एक घर में साथ रहते थे। कहा गया कि कुछ दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। इस रिश्ते के टूटने से एक्ट्रेस डिप्रेशन में थीं और तनाव में ही उन्होंने ये कदम उठाया हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.