Bigg Boss 16 Trophy में छुपा है विनर का नाम? ग्रैंड फिनाले में ऐसे होगी लाइव वोटिंग, ये होगी विनर की प्राइज मनी

Updated on 06-02-2023 06:46 PM
'बिग बॉस 16' के फिनाले वीक की शुरुआत 6 फरवरी से हो चुकी है और 12 फरवरी को इस सीजन का ग्रैंड फिनाले हो जाएगा। 12 तारीख को पता चल जाएगा कि कौन 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी के साथ-साथ प्राइज मनी जीतेगा। 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी के लिए टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर है। 6 फरवरी के एपिसोड में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स से पर्दा उठा दिया जाएगा। 13वें सीजन की तरह इस बार का 16वां सीजन भी ब्लॉकबस्टर रहा। 'बिग बॉस 16' टीआरपी में छाया रहा। इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसे फरवरी तक एक्सटेंड कर दिया गया था। लेकिन अब यह अंतिम पड़ाव पर है। 'बिग बॉस 16' का विनर कौन होगा? विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी? 'बिग बॉस 16' के टॉप-5 और टॉप-3 कंटेस्टेंट्स कौन होंगे? ये तमाम सवाल बिग बॉस के फैन्स के दिमाग में तैर रहे हैं और वो इस बारे में पूछ भी रहे हैं।

तो चलिए हम यहां पर 'बिग बॉस 16' के फिनाले से लेकर विनर और प्राइज मनी तक जुड़े सारे सवालों के जवाब दे रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं कि इस बार 'बिग बॉस 16' के फिनाले में टॉप-2 कंटेस्टेंट्स के लिए किस तरह लाइव वोटिंग की जा सकती है:


'बिग बॉस 16' के टॉप-5 कंटेस्टेंट्स

अभी जो सोशल मीडिया पर चर्चा है, उसके मुताबिक, निमृत कौर अहलूवालिया 'बिग बॉस 16' से बेघर हो चुकी हैं। उनके बेघर होते ही 'बिग बॉस 16' को टॉप-5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। ये टॉप-5 कंटेस्टेंट्स हैं- शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट। हालांकि अभी निमृत के एलिमिनेशन को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया गया है। लेकिन यह सच है तो फिर टॉप-5 कंटेस्टेंट्स तो यही रहने वाले हैं, जो ऊपर बताए गए हैं।

'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी, यहां से बना डिजाइन

'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी की पहली झलक भी दिखा दी गई है। 6 फरवरी के 'बिग बॉस 16' के प्रोमो में 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी नजर आई। इस सीजन की ट्रॉफी अब तक के सभी सीजन से एकदम हटकर और बेहद खास है। दरअसल 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी में इस बार यूनिकॉर्न बना हुआ है, जोकि सिल्वर और गोल्ड कलर का है। वहीं 'बिग बॉस' के अब तक के कुछ सीजनों की ट्रॉफी में बिग बॉस की आंख अहम हिस्सा रही है। पर इस बार ऐसा नहीं है। 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी में यूनिकॉर्न है, जोकि निडरता और गुडलक का प्रतीक है। 16वें सीजन की ट्रॉफी का डिजाइन घर के स्वीमिंग पूल वाले हिस्से से लिया गया है। अगर आपने 'बिग बॉस 16' का घर की झलक ध्यान से देखी है, तो आपने देखा होगा कि स्वीमिंग पूल के बराबर में बड़ा सा यूनिकॉर्न का डिजाइन बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी का डिजाइन feminine है, इसलिए प्रियंका चौधरी इस बार विनर बन सकती हैं। ठीक वैसे ही, जैसे 15वें सीजन में तेजस्वी प्रकाश विनर बनी थीं। उस सीजन की ट्रॉफी में तितली के पंख का डिजाइन था, जोकि feminine क्वालिटी दर्शाता है।

'बिग बॉस 16' की प्राइज मनी

'बिग बॉस 16' के लिए 50 लाख रुपये की प्राइज मनी रखी गई थी। लेकिन घरवालों ने टास्क में आधी रकम गंवा दी। इसके बाद यह प्राइज मनी घटकर 21 लाख 80 हजार रुपये रह गई। बिग बॉस ने कई बार घरवालों को खोई प्राइज मनी वापस पाने का मौका दिया, लेकिन सभी नाकाम रहे। इस हिसाब से फिलहाल 'बिग बॉस 16' के प्राइज मनी 21 लाख 80 हजार रुपये है। वहीं फिनाले में मनी बैग टास्क होगा। सूटकेस में 10 या 20 लाख रुपये की राशि होगी। देखना यह होगा कि उस सूटकेस को कौन लेकर फिनाले रेस से बाहर होगा।

'बिग बॉस 16' फिनाले में विनर का ट्विस्ट, शिव उठाएंगे ट्रॉफी?

'बिग बॉस 16' से जुड़ी हर अपडेट देने वाले 'बिग बॉस तक' ने दावा किया है कि लाइव वोटिंग के लिए बिग बॉस के घर में जो भी लोग आए, वो सभी महाराष्ट्र से थे और 'बिग बॉस मराठी' के फैन थे। सभी ने बिग बॉस के घर में जाने के बाद शिव ठाकरे को सपोर्ट किया और उनके फेवर में वोटिंग की। यही नहीं, इसने 'बिग बॉस 16' के टॉप-5 कंटेस्टेंट्स भी बताए हैं। 'बिग बॉस तक' की रैंकिंग के मुताबिक, शिव ठाकरे पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर एमसी स्टैन, तीसरे नंबर पर प्रियंका चाहर चौधरी, चौथे नंबर पर शालीन भनोट और पांचवे नंबर पर अर्चना गौतम हैं। यानी इस हिसाब से 'टॉप-2 कंटेस्टेंट्स में शिव और प्रियंका का नाम होगा। यह भी दावा किया गया है कि इस बार 'बिग बॉस 16' के फिनाले में ट्विस्ट होगा। यह ट्विस्ट होगा विनर के नाम है। बताया जा रहा है कि इस बार 'बिग बॉस 16' कोई लड़का ही जीतेगा। 'बिग बॉस 16' के टॉप-3 कंटेस्टेंट्स को लेकर जो प्रिडिक्शन सामने आ रहे हैं, उसके हिसाब से शिव पहले नंबर पर, एमसी स्टैन दूसरे नंबर पर और प्रियंका तीसरे नंबर पर हैं। यानी बहुत संभव है कि शिव ठाकरे 'बिग बॉस 16' के विनर बन जाएं।

'बिग बॉस 16' के फिनाले पर लाइव वोटिंग

'बिग बॉस 16' का विनर कौन होगा, इसका फैसला फिनाले वाले दिन लाइव वोटिंग से होगा। हर बार मेकर्स फिनाले पर टॉप-2 कंटेस्टेंट्स के कुछ देर के लिए लाइव वोटिंग लाइंस ओपन करते हैं। फिनाले पर लाइव वोटिंग करने के लिए वूट ऐप डाउनलोड कर लें या फिर वेबसाइट पर चले जाएं। फिनाले वाले दिन जैसे ही टॉप-3 कंटेस्टेंट्स की अनाउंसमेंट होगी, वैसे ही लाइव वोटिंग खोल दी जाएगी। तब अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए वोटिंग की जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.