आपका पसंदीदा नमकीन भी एक्सपायर तो नहीं? भोपाल में पकड़ाई दुकानदार की चालाकी, फिर खाद्य विभाग ने ये किया

Updated on 11-10-2024 11:27 AM
भोपाल: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। बाजारों में मिठाई के साथ ही नमकीन की डिमांड भी बढ़ने लगी है। व्यापारी भी जमकर माल कमाना चाहते हैं, लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नए उत्पादों के साथ ही व्यापारी पुराने सामान को भी बेचने की जुगत में हैं। ऐसी घटनाओं को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बाजार में जांच की जा रही है। ऐसा ही मामला प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है।
त्योहारों के सीजन में एक्सपायर हो चुके नमकीन बेचने के मामले ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अरेरा कॉलोनी के मनपसंद नमकीन दुकान पर छापा मार कर इस अनियमितता का खुलासा किया है। त्योहारों का सीजन डिमांड के हिसाब से होता भी ऐसा है कि कई दुकानदार ज्यादा प्रॉफिट के चक्कर में लोगों की सेहत को ताक पर रखकर दुकानदारी चलाने लगते हैं। ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ करते हुए एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ बेचने लगते हैं। इसे खाने से लोगों की सेहत खराब होने का खतरा रहता है।

ऐसे खाद्य विभाग ने दी दबिश


खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत मिली थी कि कुछ दुकानदार एक्सपायर हो चुके नमकीन के पैकेट पर नए स्टीकर चिपकाकर बेच रहे हैं। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने खाद्य विभाग की टीम को मनपसंद नमकीन दुकान की जांच के लिए भेजा।

दुकानदार का लाइसेंस हुआ सस्पेंड


टीम ने दुकान से नमकीन के नमूने लिए और पाया कि खाद्य पदार्थों के पैकेट पर स्टीकर चिपकाकर उत्पादन की तारीख छुपाई जा रही थी। टीम ने 130 पैकेट नमकीन जब्त कर लिए हैं। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। और आरोपी का कारोबार बंद करा दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.