आईएससी का द्वितीय वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

Updated on 05-09-2024 02:15 PM
भोपाल : इंपीरियल स्पोर्टस क्लब (आईएससी) ने रविवार एक सितंबर को क्लब के द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। क्लब के अध्यक्ष श्री मयंक सक्सेना ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारी जीवन शैली का एक अहम हिस्सा है। खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ-साथ हमारे जीवन को तनावमुक्त भी बनाता है। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मंसूर नकवी और श्री मयंक सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। समारोह में एनसीईआरटी के संचालक श्री संजय पंडागले, आरएनटीयू विश्वविद्यालय के संचालक श्री ऋत्विक चौबे, अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी श्री अभिषेक राठौर, अकीरा क्रिकेट अकादमी के संचालक एवं हेड कोच श्री पीयूष सक्सेना एवं अन्य अतिथि सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। 

उल्लेखनीय है इंपीरियल स्पोर्टस क्लब को वर्ष 2022 में एनजीओ के रूप में स्थापित किया गया था। क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद खिलाड़ियों को आवश्यक सहायता प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाना है।  

क्लब के क्रिकेट खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

क्लब के 2023 अक्टूबर से जून 2024 के क्रिकेट सिजन में खिलाड़ियों को कुल 7 श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। जिसमें बेस्ट बैट्समेन जीशान अली, बेस्टक बॉलर मयंक सक्सेना, बेस्ट ऑलराउंडर चंचल शर्मा, मोस्ट बाउंडरीज कृष्णा गंगराडे, बेस्ट फिल्डर ऐश्वर्य सक्सेना, स्पिरिट ऑफ दी गेम रजत पांडे और प्लेयर ऑफ दी ईयर में गौरव गुप्ता को पुरस्कृत किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.