'इश्क विश्क रिबाउंड' फर्स्ट वीकेंड में ही हो गई फुस्स, 'हमारे बारह' और JNU की लुटिया डूबी
Updated on
24-06-2024 02:34 PM
रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान और नायला ग्रेवाल की Gen-Z लव स्टोरी 'इश्क विश्क रिबाउंड' का फर्स्ट वीकेंड बहुत अच्छा नहीं रहा है। हालांकि, फिल्म ने तीनों ही दिन एक करोड़ या उससे अधिक की कमाई की है। लेकिन साफ है कि दर्शकों पर 21 साल पुराने 'इश्क विश्क' जैसा जादू नहीं चल पाया है। इस कारण अब सोमवार से फिल्म की हालत बुरी हो सकती है। दूसरी ओर, शुक्रवार को ही रिलीज हुई अन्नू कपूर की 'हमारे बारह' और उर्वशी रौतेला-रवि किशन की 'जेएनयू' हालत यह है कि फर्स्ट वीकेंड में ये दोनों फिल्में मिलाकर भी एक करोड़ रुपये नहीं कमा पाई हैं।
निपुण धर्माधिकारी के डायरेक्शन में बनी 'इश्क विश्क रिबाउंड' की सबसे अच्छी बात यह है कि इस फिल्म का बजट बेहद कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 20 करोड़ रुपये में बनी है। लिहाजा, कम कमाई के बावजूद यदि यह लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकती है और थोड़ा जोर लगाए, तो अपने घाटे को कम कर सकती है। लेकिन अफसोस कि जिस तरह 'मुंज्या' कमाई कर रही है और आगे 27 जून को 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हो रही है, ऐसा होता दिख नहीं रहा है।
'इश्क विश्क रिबाउंड' ने फर्स्ट वीकेंड में कमाए 3.55 करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'इश्क विश्क रिबाउंड' ने रविवार को 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन शनिवार को 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था। फर्स्ट वीकेंड में इस फिल्म ने कुल 3.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर सुस्त शुरुआत के बाद यह वीकेंड में छुट्टी का भी बहुत फायदा नहीं उठा सकती है। वीकेंड के बावजूद सिनेमाघरों में ऑडियंस ऑक्यूपेंसी महज 16% रही है।
'हमारे बारह' ने पहले तीन दिन कमाए सिर्फ 27 लाख रुपये
दूसरी ओर, विवादों में रही और कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने के बाद रिलीज 'हमारे बारह' को शोर का कोई फायदा नहीं मिला है। अन्नू कपूर की इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया है। पहले वीकेंड में इस फिल्म ने महज 27 लाख रुपये कमाए हैं। इनमें से रविवार को 13 लाख रुपये की कमाई हुई है। शनिवार को इसने 10 लाख रुपये कमाए थे। जबकि ओपनिंग डे पर महज 4 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ था।
'जेएनयू' की कुल कमाई तीन दिन में 48 लाख रुपये
'हमारे बारह' की तरह ही उर्वशी रौतेला और रवि किशन की 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' का हाल भी बेहाल है। विनय शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने तीन दिनों में कुल 48 लाख रुपये कमाए हैं। रविवार को इस फिल्म ने 18 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। एक दिन पहले शनिवार को इसने 20 लाख रुपये का कारोबार किया था, जबकि शुक्रवार को पहले दिन 10 लाख रुपये की कमाई हुई थी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…