नबलस के एक घर में छिपे 'आतंकियों' पर इजरायल की सेना का हमला, विरोध में गई 11 फलस्‍तीनियों की जान

Updated on 23-02-2023 06:59 PM
गाजा पट्टी: इजरायली सेना ने वेस्‍ट बैंक सिटी के नबलस में कब्‍जे वाली जगहों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में कम से कम 11 फलीस्‍तीनी नागरिकों के मारे जाने की खबरें हैं। बुधवार को हुई हिंसा में 102 लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि 82 लोग ऐसे हैं जिन्‍हें जिंदा गोला बारूद से निशाना बनाया गया है। फलस्‍तीन के स्‍वास्‍थ्य मंत्रालय की तरफ से इस पूरे मामले की जानकारी दी गई है। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। 66 साल के बुजुर्ग की उस समय अस्‍पताल में मौत हो गई जब गैस की वजह से उनका दम घुट गया।

घर में छिपे थे आतंकी
स्‍थानीय समयानुसार कई दर्जन हथियारबंद गाड़‍ियां और स्पेशल फोर्सेज ने नबलस पर धावा बोला। आर्मी ने शहर के सभी रास्‍तों पर नाकाबंदी कर दी थी। इसके बाद उन्‍होंने एक घर को घेर लिया। इजरायल का कहना है कि इस घर में फलस्‍तीनी आतंकी होसाम इस्लीम और मोहम्मद अब्दुलघानी छिपे हुए थे, बाद में इन्‍हें ढेर कर दिया गया। लॉयंस डेन आर्म्‍ड ग्रुप की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हाल ही में घोषित बलाटा ब्रिगेड के साथ-साथ छापे के दौरान इजरायली सेना के साथ संघर्ष में शामिल था। संगठन की मानें तो इस दौरान युवा फलिस्तीनियों ने चट्टानों के साथ बख्तरबंद टुकड़ी की गाड़‍ियों पर पथराव भी किया।

इस्‍लामाबाद: तहरीक-ए-तालिबान आतंकियों के खूनी हमलों के बीच अचानक से काबुल पहुंचे पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ और आईएसआई चीफ नदीम अंजुम को अफगानिस्‍तान से खाली हाथ लौटना पड़ा है। तालिबानी नेताओं ने टीटीपी के खिलाफ पाकिस्‍तानी प्रतिनिधिमंडल को सिर्फ कोरा आश्‍वासन देकर वापस भेज दिया है। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक तालिबान ने 'एक बार फिर से वादा' किया है कि वह टीटीपी की समस्‍या से निपटेगी। पाकिस्‍तान का दावा है कि यह यात्रा अच्‍छी रही और उसका परिणाम सकारात्‍मक रहा है। हालांकि विश्‍लेषक इससे सहमत नहीं हैं।

इजरायल की सेना की तरफ से इस पर कहा गया है कि सुरक्षा बल फिलहाल नबलस सिटी में हैं। सेना ने इसके अलावा कोई और जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो इजरायल के सैनिकों ने अचानक ही फायरिंग शुरू कर दी थी। नबसल और जेनिन पिछले कुछ समय से हिंसक प्रदर्शनों के गवाह रहे हैं। हाल के कुछ वर्षों में यहां पर जमकर हिंसा हुई है।

हर तरफ बस मलबा
न्‍यूज वेबसाइट मोंडोविस के फिलिस्तीनी पत्रकार मरियम बरघौटी के अनुसार, ये दोनों ऐसे हहर हैं जहां पर अक्‍सर सेनाओं की वजह से यहां रहने वालों के साथ विरोध बढ़ रहा है। नेबलस के पुरोन शहर में लोगों का कहना है कि यहां पर एक बड़े घर का मलबा पड़ा हुआ है। उन्‍होंने एक बड़ी दुकान पर गोलियों की वजह से पड़े बड़े-बड़े निशान भी देखे हैं। प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो यहां पर खड़ी कारों पर भी गाड़‍ियां चढ़ा दी गईं है। हर तरफ बस खून से सनी सीमेंट और फर्नीचर का मलबा नजर आ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.