पाकिस्तानी संसद में उठा हिंदू लड़कियों के धर्मपरिवर्तन का मुद्दा

Updated on 02-05-2024 01:08 PM

पाकिस्तान की संसद में एक हिंदू सांसद ने हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे को उठाया है। दानेश कुमार पलानी नाम के सांसद के भाषण का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

दानेश ने संसद में भाषण देते हुए कहा कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। इसमें इलाके के प्रभावशाली लोग शामिल है। लेकिन पाकिस्तान सरकार इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

दानेश कुमार ने देश के संविधान और कुरान का हवाला देते हुए कहा कि ये दोनों चीजें किसी के जबरन धर्म परिवर्तन की अनुमति नहीं देती हैं। उन्होंने कहा, "हिंदुओं की बेटियां कोई लूट नहीं हैं कि कोई उनका जबरन धर्म बदल दे, सिंध में हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। प्रिया कुमारी को अगवा हुए दो साल हो चुके हैं। "

लेकिन सरकार ने इन प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। कुछ गलत लोग हमारे पाकिस्तान का नाम खराब कर रहे हैं।

पाकिस्तान में खत्म हो जाएंगे हिंदू
दानेश ने अपने भाषण में कहा कि सिंध को बलूचिस्तान से सीखना चाहिए। यहां हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन नहीं करवाया जाता है। बलूचिस्तान में हिंदू- मुस्लिम एक साथ मिलकर रहते हैं। हमे बताया गया कि धर्म परिवर्तन जांच के लिए जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम बनी है।

लेकिन यह इन्वेस्टिगेशन टीम आरोपियों को एसी रूम में बैठाकर पूछताछ कर रही है। हमारे दुश्मन मुल्क मेरी जन्मभूमि पर इन मामलों के कारण उंगली उठा रहे हैं। अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठा गया तो पाकिस्तान में जल्द ही हिंदू खत्म हो जाएंगे।

दानेश ने साथी सांसदों पर आरोप लगाए थे
दानेश कुमार हाल ही में हुए चुनावों में बलूचिस्तान आवामी पार्टी की और से अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीट पर सांसद चुने गए थे। वे बलूचिस्तान की विधानसभा के भी सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने 2023 में अपने साथी सांसदों पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

बलूचिस्तान के नेता दानेश कुमार ने संसद में कहा था कि मुझे इस्लाम के उपदेश न दिए जाएं। पहले अपराधी मुसलमानों को इस्लाम सिखाओ फिर मुझसे मेरा धर्म बदलने के लिए कहना।

संयुक्त राष्ट्र भी जता चुका है चिंता
पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र भी पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर अपनी चिंता व्यक्त कर चुका है। यूएन ने कहा था कि पाकिस्तान सरकार लड़कियों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए जरूरी कदम नहीं उठा रही है।

यूएन के एक्सपर्ट्स ने कहा था कि अल्पसंख्यक लड़कियों के जबरन विवाह और धर्म परिवर्तन को पाकिस्तान की अदालतें भी सही ठहरा रही है। जिसका असर पीड़ित लड़कियों पर हो रहा है। लड़कियां की मर्जी के खिलाफ नए पतियों के साथ रहने पर मजूबर किया जा रहा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.