'ऐसा लगा मैं बेवकूफ बना कर आया...' रजनीकांत की 'पेट्टा' में काम कर शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं नवाजुद्दीन, क्यों?

Updated on 16-02-2024 01:47 PM
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेहतरीन एक्टिंग से हर कोई वाकिफ है। वो जो भी किरदार करते हैं, उसमें जान फूंक देते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि एक फिल्म में उन्होंने अपना बेस्ट नहीं दिया और फीस भी ले ली। ये फिल्म कोई और नहीं, बल्कि रजनीकांत की 'पेट्टा' मूवी है, जिससे नवाजुद्दीन ने साल 2019 में तमिल फिल्मों में डेब्यू किया। आइये जानते हैं कि उन्हें इस बात का अफसोस क्यों है।

'पेट्टा' के सेट पर अपने समय को याद करते हुए Nawazuddin Siddiqui ने गैलाटा प्लस को बताया, 'जब मैंने रजनी सर के साथ 'पेट्टा' किया, तो फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद मैं बहुत गिल्ट महसूस कर रहा था, क्योंकि मुझे लगा कि मैं उस चीज के लिए पैसे ले रहा हूं, जिसके लिए मुझे कोई आइडिया नहीं है कि मैंने क्या कर रहा था।'

'मैंने प्रोडक्शन टीम को धोखा दिया'

49 साल के एक्टर ने अपनी फीलिंग्स के बारे में डिटेल में बताया कि उन्होंने प्रोडक्शन टीम को धोखा दिया। वो बोले, 'ऐसा लगा में बेवकूफ बनाके आया (मुझे लगा कि मैंने उन्हें बेवकूफ बना दिया) क्योंकि मुझे संकेत मिल रहे थे और मैं उस पर लिप-सिंक कर रहा था। मुझे समझ नहीं आया वहां बहुत सारी चीजें हैं।'

'आप खुद से करते हैं सवाल'

इसके अलावा नवाजुद्दीन ने कहा, 'इसके बाद भी अगर इसकी सराहना की जाती है तो आपको छिपने का मन करात है और जब आपको इसके लिए पैसे मिलते हैं तो आप खुद से पूछते हैं कि क्या आप धोखाधड़ी कर रहे हैं।'


'सैंधव' के लिए उठाया ये कदम

यही वजह है कि नवाजुद्दीन ने वेंकटेश स्टारर अपनी पहली तेलुगू मूवी 'सैंधव' के लिए बड़ा कदम उठाया। उन्होंने कहा, 'यही कारण है कि 'सैंधव' में मैंने सबकुछ किया। मैंने अपनी डबिंग खुद की और मैं जिस डायलॉग की शूटिंग कर रहा था, उसका अर्थ समझ गया। इसलिए मेरी गिल्टी थोड़ी कम हो गई।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.