सही जोड़ी नहीं मिलने पर खिलाड़ियों को बाहर करना सही नहीं : साउदी

Updated on 01-05-2022 12:13 AM

मुंबई   कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) टीम के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने माना है कि अभी तक टीम सलामी जोड़ी के लिए सही संयोजन तलाश नहीं पायी है पर इसके लिए खिलाड़ियों को बाहर करना कहीं से भी सही नहीं होगा। केकेआर ने अब तक चार अलग-अलग सलामी जोड़ियों को उतारा है पर कोई भी सफल नहीं रही है। इसी कारण टीम अच्छी शुरुआत मिलने से लगातार अपने मैच हार रही है। साउदी ने कहा, ‘‘यह कठिन होता है, जब आप जितनी जीत दर्ज करना चाहते हो, उन्हें हासिल नहीं कर पाते। बड़ी नीलामी के बाद हम अब भी अपना सही संयोजन नहीं तलाश पाये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सलामी जोड़ी के लिये कुछ संयोजन इस्तेमाल किये हैं और आईपीएल में कोई भी खिलाड़ी खराब खिलाड़ी नहीं है, ये सभी अच्छे खिलाड़ी हैं। जिन खिलाड़ियों ने पारी की शुरुआत की, वे भी शानदार खिलाड़ी रहे हैं। इसलिये यह केवल फॉर्म हासिल करने की बात है और जो फॉर्म हासिल कर ले, वह खेल सकता है। ’’

इसके साथ ही साउदी ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को बाहर करना और उनकी जगह किसी अन्य को शामिल करना कहीं से भी आदर्श स्थिति नहीं कही जा सकती है।’’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.