'अच्छी फिल्म बनाने में समय लगता है': माधवन

Updated on 07-07-2022 11:20 PM

मुंबई हाल ही में आर माधवन ने अपनी फिल्मरॉकेट्रीः नम्बी इफेक्टके प्रमोशन के दौरान ऐसी बात कह दी है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। आर माधवन के बयान से अंदाजा लगाया गया कि रॉकेट्री: नांबी इफेक्ट के निर्देशक और अभिनेता ने अक्षय पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया है। माधवन ने रॉकेट्री के प्रचार के दौरान उल्लेख किया था कि आरआरआर और पुष्पा जैसी फिल्मों को शूट करने में एक साल से अधिक का समय लगा है और अभिनेता एक निश्चित परियोजना के लिए खुद को समर्पित करते हैं।

इसके बाद उन्होंने अक्षय पर तंज कसते हुए कहा कि फिल्में सिर्फ तीन से चार महीनों में नहीं बनती हैं आर माधवन के इस बयान पर अब अक्षय कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है। अपनी अपकमिंग फिल्म रक्षा बंधन के सॉन्ग लॉन्च इवेंट के दौरान बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा- ‘क्या कहना चाहूंगा? भाई मेरी फिल्में खत्म हो जाती हैं मैं क्या करूं? मैं इसमें थोड़े ही कुछ कर सकता हूं मेरी फिल्में खत्म हो जाती हैं। एक डायरेक्टर आता है और कहता है भैया आपका काम खत्म, आप घर जाइये। तो क्या अब मैं उससे लड़ाई करूं।


फिल्म मेकर आनंद एल राय भी अक्षय के बचाव में आगे आए और कहा- ‘इन्होंने तो बोल-बोल के ये कर दिया कि मैं 40-45 दिनों में फिल्म पूरी कर लेता हूं। पर इनका हिसाब गड़बड़ है, मैं आज आपको बता दूं। इनका हिसाब एक दम गड़बड़ है। इन्होंने लोगों को गुमराह किया हुआ है ये बोल-बोल के तो इनको नहीं पता इनको बोल के लोग लेके जाते हैं कि आइये 40 दिन ही होते इनके 80 से 90 दिन हैं हमारे पास।

अगर आप टाइम के हिसाब से जोड़ें।मालूम हो कि अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह किसी भी फिल्म में 40-45 दिनों से ज्यादा समय नहीं लेना चाहते। अक्षय ने साथ ही ये भी बताया था कि बीते दिनों रिलीज हुईसम्राट पृथ्वीराजमें भी उन्हें 42 दिनों का समय लगा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.