अय्यर को अपनी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

Updated on 21-03-2022 07:34 PM

नई दिल्ली   कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के नये कप्तान श्रेयस अय्यर को उम्मीद है कि उनकी टीम आईपीएल के इस 15 वें सत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। अय्यर को केकेआर ने मेगा नीलामी में 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। अय्यर पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में थे।

अय्यर के अनुसार वह आईपीएल के इस सत्र में किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। अय्यर के अनुसार उनका पसंदीदा स्थान नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना है पर वह किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

अय्यर ने अपनी टीम के खिलाड़ियों से भी कहा है कि किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहें ओर हर प्रकार की जिम्मेदारी लें। उन्होंने कहा, "आप हमेशा एक प्रकार की ही भूमिका नहीं निभा  सकते। मैं किसी भी दिन एक पावर हिटर की भूमिका निभा सकता हूं और जरूरत पड़ने पर टीम को संभालने वाले खिलाड़ी के तौर पर भी नजर सकता हूं। यह सब हालातों पर निर्भर करता है।

यदि आपका दिन है तो आप बाहर जाकर टीम के लिए मैच जीता सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी और अन्य खिलाड़ियों के भरोसे पर रहने की जगह स्वयं मैच जीतने के प्रयास करने होंगे।।" केकेआर को आईपीएल में अपना पहला मुकाबला गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) से खेलना है। पिछले सत्र में केकेआर उपविजेता रही थी।

आईपीएल 2022 के लिए केकेआर टीम इस प्रकार है :

आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस, अभिजीत तोमर, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, रमेश कुमार, मोहम्मद नबी, अमन खान, उमेश यादव, नीतीश राणा, शिवम मावी, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे , रिंकू सिंह, अनुकुल रॉय, रसिख डार, चमिका करुणारत्ने, बाबा इंद्रजीत, अशोक शर्मा, प्रथम सिंह।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.