अय्यर को केकेआर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

Updated on 27-04-2022 08:28 PM

मुंबई आईपीएल के 15 वें सत्र में खराब दौर से गुजर रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि एक बार जब उनकी टीम लय में आयेगी तो उसे रोकना कठिन रहेगा। केकेआर को अभी तक आईपीएल के आठ मैचों में से पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही उसे पिछले 4 मैचों में हार मिली है। इस प्रकार वह 10 टीमों की अंकतालिका में अभी 8वें स्थान पर बनी हुई है।

अय्यर ने कहा, ‘इस बार हमने अच्छी शुरुआत करते हुए अपने शुरुआती 4 में से 3 मैच जीते थे पर इसके बाद चीजें हमारे अनुकूल नहीं रहीं हालांकि मुझे अब भी अपनी टीम पर भरोसा है। हम मैदान पर उतरने के बाद सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। केवल हम अपनी रणनीति अपनी पर अमल नहीं कर पाने के कारण पिछड़ गये हैं। वहीं एक बार जब हम लय पकड़ लेंगे तो फिर हमें रोकना कठिन होगा।

अय्यर ने कहा, ‘हमें अभी पता चला है कि क्वालिफायर्स ईडन गार्डन्स में आयोजित किये जाएंगे, इसलिए हम मैच जीतने के लिए अपनी तरफ से सौ फीसदी प्रयास करेंगे ताकि हम अपने घरेलू मैदान पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन कर सकें। हम एक टीम के रूप में जिस तरह से तैयारी कर रहे हैं वह शानदार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.