अय्यर, मिताली और दीप्ति आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी क दौड़ में शामिल

Updated on 10-03-2022 07:53 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पुरुष जबकि महिला वर्ग से कप्तान मिताली राज और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को फरवरी माह में किये अच्छे प्रदर्शन के लिये आईसीसीमहीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। इसके अलावा पुरूष वर्ग से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बल्लेबाज वृत्य अरविंद और नेपाल के दीपेंद्र सिंह एरी भी पुस्कार की दौड़ में शामिल हैं।

 वहीं महिला वर्ग से न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर एमेलिया केर, मिताली और दीप्ति के नाम भी इसमें शामिल है। अय्यर ने फरवरी में भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय में 80 रन बनाये और आखिरी टी20 में 16 गेंद में 25 रन बनाए।

अय्यर श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में तीसरे नंबर पर उतरे ओर उन्होंने तीनों मैचों में अर्धशतक लगाये। इस प्रकार उन्होंने 174 .35 की स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाये। उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ सीरीज का अवार्ड मिला। वहीं मिताली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन अर्धशतक समेत 232 रन बनाए। अंतिम एकदिवसीय में वह 54 रन बनाकर नाबाद रही। हरफनमौला दीप्ति ने एकदिवसीय सीरीज सबसे ज्यादा दस विकेट लेने के साथ ही 116 रन भी बनाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.