जडेजा ने खराब गेंदबाजी को हार के लिए जिम्मेदार बताया

Updated on 18-04-2022 09:17 PM

पुणे   चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम के कप्तान रविंद्र जडेजा ने आईपीएल में यहां गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे गेंदबाज उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाये। इसी कारण हमारी टीम को तीन विकेट से हार झेलनी पड़ी है।

जडेजा ने कहा, ‘हमने अच्छी शुरुआत की थी। गेंदबाजी इकाई के रूप में पहले छह ओवर काफी अच्छे थे पर इसके बाद मिलर की बल्लेबाजी के दौरान हालात बदल गये।

 उसने अच्छे क्रिकेट शॉट खेले। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो गेंद रुककर रही थी जिससे हमें लगा कि 169 रन पर्याप्त होंगे।उन्होंने कहा, ‘लेकिन अंतिम पांच ओवर में हम अपनी योजनाओं के अनुसार बल्लेबाजी नहीं कर पाये। क्रिस जॉर्डन अनुभवी गेंदबाज है इसलिए हमने 20वें ओवर में गेंद सौंपी

सुपरकिंग्स के मिले 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस ने 16 रन रनों पर ही  तीन विकेट खो दिए थे पर इसके बाद मिलर ने नाबाद 94 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान राशिद खान के साथ छठे विकेट के लिए 70 रन की तूफानी साझेदारी की सहायता से 170 रन बनाकर जीत दर्ज की।

 सीएसके की ओर से ड्वेन ब्रावो ने 23 रन देकर तीन जबकि आफ स्पिनर महेश तीक्षणा ने 24 रन देकर दो विकेट लिए। लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। जॉर्डन इस मैच में नाकाम रहे और उन्होंने 3.5 ओवर में ही 58 रन दे दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.