जडेजा ने खेल पर ध्यान देने कप्तानी छोड़ी : सीएसके

Updated on 01-05-2022 09:43 PM

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कहा है कि रवींद्र जडेजा ने अपने खेल पर अधिक धयान देने के लिए सीएसके की कप्तानी छोड़ी है। जडेजा को 15 वें सत्र के ठीक पहले कप्तान बनाया गया था पर टीम को लगातार मिली हार के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी। ऐसे में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को फिर कप्तानी सौंपी गयी है। माना जा रहा है कि सीएसके के प्रमोटर और प्रबंधन जडेजा के अब तक के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं थे और इसी वजह से उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी।

एक रिपोर्ट के अनुसार जडेजा मैदान पर लय में नहीं दिखे। उनकी कप्तानी में भी सही नहीं थी। उनमें आत्मविश्वास की कमी भी नजर आयी। यह उनके बॉडी लैंग्वेज से भी दिख रहा था। जडेजा की नेतृत्व क्षमता पर भी कई दिग्गजों ने भी सवाल उठाये थे।

आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले ही धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ी थी और तब उनकी जगह जडेजा को टीम का नया कप्तान बनाया गया था। तब हर कोई इस फैसले से हैरान था क्योंकि धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल थे।

अचानक मिली कप्तानी के दबाव का असर जडेजा पर साफ दिखा और एक खिलाड़ी और कप्तान दोनों के रूप में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसी वजह से सीएसके पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी बेहद कम हैं। माना जा रहा है कि जडेजा ने कप्तानी का जरूरत से ज्यादा दबाव अपने पर ले लिया। इसी वजह से उनका निजी प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ।

जडेजा की कप्तानी में सीएसके का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक खेले 8 में से सिर्फ 2 मैच ही जीते और वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.