जयशंकर बोले- UN भारत में चुनाव की चिंता न करे : UN ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा था वोटिंग निष्पक्ष हो

Updated on 05-04-2024 01:02 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत में निष्पक्ष चुनाव को लेकर UN को चिंता करने की जरूरत नहीं है। विदेश मंत्री जयशकंर ने केरल के तिरुवनंतपुरम में लोकसभा चुनाव के लिए अपने मंत्रिमंडल सहयोगी और भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर के लिए प्रचार के दौरान UN की एक टिप्पणी का जवाब दिया।

उन्होंने कहा, "किसी भी ग्लोबल बॉडी को हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि भारत में चुनाव कैसे होना चाहिए। मेरे साथ भारत के लोग हैं। भारत के लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों। इसलिए, इसके बारे में चिंता न करें।"

दरअसल, 29 मार्च को UN जनरल सेक्रेटरी के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा था, "हम उम्मीद करते हैं कि भारत में सभी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। भारत में चुनाव का समय है, ऐसे में सभी नागरिकों को निष्पक्ष माहौल में वोट डालने का मौका मिलना चाहिए।"

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर चुनाव माहौल का जिक्र किया था
दुजारिक से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भारत में बने सियासी माहौल पर सवाल किया गया था। इसके जवाब में स्टीफन ने निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की बात कही थी।

दरअसल, UN समेत अमेरिका और जर्मनी लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी पर चिंता जाहिर कर चुके हैं। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि "भारत की चुनावी और कानूनी प्रक्रिया पर किसी दूसरे देश की टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। भारत में चुनावी प्रक्रिया कानून के शासन के हिसाब से चलती है। किसी भी सहयोगी देश, खासकर जो खुद लोकतांत्रिक है, उसे इस प्रक्रिया का सम्मान करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।"

21 मार्च को ED ने दिल्ली CM केजरीवाल को गिरफ्तार किया था
शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। वे 28 मार्च तक ED की हिरासत में हैं। केजरीवाल ED कस्टडी से सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कोर्ट में पेशी के समय कहा था कि वे इस्तीफा नहीं देंगे और जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे।

कतर के मीडिया ने लिखा था- भारत का लोकतंत्र मरा हुआ
कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के जरिए भारत में विपक्ष की एकजुटता पर लिखा है। अलजजीरा ने हेडलाइन में लिखा है- 'मरा हुआ लोकतंत्र' क्या केजरीवाल की गिरफ्तारी भारत के विपक्ष को एकजुट कर पाएगी?

अलजजीरा के आर्टिकल में लिखा है- केजरीवाल की गिरफ्तारी से भारत की राजधानी सैंवधानिक संकट में फंस गई है। कतर के मीडिया हाउस ने लिखा है कि मोदी के सत्ता में आने के बाद CBI और ED के दायर किए गए 95 % मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं। अलजजीरा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विपक्षी पार्टियों के बयान छापे हैं इसके जरिए विपक्ष की एकजुटता दिखाने की कोशिश की है।

दावा- भारत के लोकतंत्र में खामियां
दुनियाभर में 2023 में लोकतंत्र के स्तर में बड़ी गिरावट आई है। ब्रिटिश अखबार द इकोनॉमिस्ट ने 167 देशों में लोकतंत्र की रैंकिंग को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें 167 देशों को 4 कैटेगरी में बांटा गया है। पूर्ण लोकतंत्र, खामियों वाला लोकतंत्र और अथॉरिटेरियन रेजीम (जहां एक सिस्टम तानाशाही के रोल में होता है)।

चौथी कैटेगरी हाइब्रिड रेजीम की है, यानी वो देश जहां पूरी तरह से न लोकतंत्र है और न ही तानाशाही। इस लिस्ट में भारत को 7.18 स्कोर के साथ 41वीं रैंकिंग मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कुछ खामियों के साथ लोकतंत्र मौजूद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.