जाको राखे साइयां... कोलंबिया में विमान दुर्घटना के 17 दिन बाद जिंदा मिले 4 मासूम, एक की उम्र मात्र 11 महीने

Updated on 19-05-2023 08:22 PM
बगोटा: लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया में 1 मई को हुए विमान दुर्घटना के हफ्तों बाद चार मासूम बच्चे जीवित मिले हैं। यह विमान कोलंबिया के कैक्वेटा प्रांत के घने जंगल में क्रैश हो गया था। बचने वाले बच्चों में 11 महीने का एक मासूम भी शामिल है, जबकि पायलट समेत तीन वयस्क यात्रियों की मौत हो गई थी। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने बुधवार को कहा कि बचाव टीम ने इन बच्चों को जीवित पाया है। बचाव दल में कोलंबियाई सेना, फायर ब्रिगेड और नागरिक उड्डययन विभाग की टीमें शामिल थीं। जिंदा बचे बच्चों में सबसे बड़े की उम्र मात्र 13 साल की थी।


1 मई को कोलंबिया में हुई थी विमान दुर्घटना

1 मई को दुर्घटना का शिकार होने वाला विमान एक सेसना 206 था।इसने अमेजनस प्रांत में अरराकुआरा से उड़ान भरी थी और ग्वाविया प्रांत के एक शहर सैन जोस डेल ग्वावियारे जा रहा था। इस विमान में कुल सात लोग सवार थे। उड़ान के शुरुआती घंटों में ही पायलट ने इंजन के फेल होने की सूचना दी और आपातकालीन अलर्ट जारी किया। इसके बाद से ही इस विमान के मलबे की खोजबीन की जा रही थी। घना जंगल होने के कारण बचाव दल को दुर्घटना वाली जगह पर पहुंचने में कई दिन लग गए।


बच्चों में सबसे छोटे की उम्र मात्र 11 महीने

राष्ट्रपति पेट्रो ने ट्वीट कर बताया कि हमारी सेना ने कठिन खोज के बाद ग्वावियारे में एक विमान दुर्घटना के बाद लापता हुए चार बच्चों को जीवित पाया है। यह देश के लिए खुशी की बात है। दुर्घटना के परिणामस्वरूप पायलट सहित तीन वयस्क यात्रियों की मौत हो गई और उनके शव विमान के अंदर पाए गए। हालांकि, 13, 9 और 4 साल और 11 महीने की उम्र के चार बच्चे इस दुर्घटना में जिंदा बच गए थे। जब ये विमान में नहीं मिले तो जंगल के बाकी हिस्सों में इनकी खोज शुरू कर दी गई।

मदद के लिए जंगल में काफी अंदर चले गए थे बच्चे

कोलंबिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि विमान दुर्घटना के बाद मदद पाने के लिए बच्चे जंगल में काफी दूर चले गए थे। बचाव दल और उसमें शामिल खोजी कुत्तों को बच्चों के खाए गए फल मिले। बच्चे जंगल में इन्ही फलों को खाकर जीवन गुजार रहे थे। उन्होंने जंगली पेड़ पौधों की घनी छांव को आशियाना भी बनाया था। कोलंबिया की सेना और वायु सेना दोनों के हवाई जहाज और हेलीकॉप्टरों ने बचाव कार्यों में मदद की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.