गणेश विसर्जन में मस्त मगन होकर नाचीं जान्हवी कपूर, रियूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दिखे साथ

Updated on 23-09-2023 05:11 PM
हाल में ही आपने जान्हवी कपूर को बेहद खूबसूरत से ग्लैमरस अवतार में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में देखा होगा। लेकिन क्या आपने उन्हें गणेश उत्सव में डांस करते हुए देखा? नहीं न, चलिए हम दिखाते हैं जान्हवी कपूर का मस्त मग्न होकर डांस करते हुए वीडियो। वह हाल में ही गणेश विसर्जन सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। इस दौरान उनका वीडियो सामने आया, जिसमें वह कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ डांस करती दिख रही है।
हाल में ही अंबानी परिवार ने गणेश विसर्जन सेलिब्रेशन होस्ट किया। इस दौरान कई सेलेब्स बप्पा के विसर्जन के लिए पहुंचे। यहीं से Janhvi Kapoor का भी डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह रियूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ थिरकती दिख रही हैं।

गणेश उत्सव में शामिल हुए थे सितारे
अंबानी परिवार ने हाल में ही गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत किया था। इस मौके पर तमाम बॉलीवुड सितारे एंटीलिया पहुंचे थे। जहां शाहरुख खान, सलमान खान, जान्हवी कपूर, वरुण धवन, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, रवीना टंडन, जूही चावला, रेखा, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, रश्मिका मंदाना, नयनतारा, एटली, बोनी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर से लेकर अनन्या पांडे समेत तमाम सितारे दिखे थे।

जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर आखिरी बार ओटीटी पर रिलीज हुई बवाल फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट वरुण धवन दिखे थे। अब जल्द ही वह राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह जल्द ही तेलुगू डेब्यू भी कर रही हैं। ये दमदार फिल्म 'देवरा' है, जिसमें वह जूनियर एनटीआर के साथ लीड रोल प्ले करेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.