जान्हवी की 'उलझ' का ऐलान, शाहिद के साथ पूजा करेंगी 'कोई शक', 'जोगीरा सारा रा रा' की रिलीज डेट बदली
Updated on
10-05-2023 09:17 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। वह अब जंगली पिक्चर्स की नई फिल्म 'उलझ' में नजर आएंगी, जहां वह आईएफएस ऑफिसर के रोल को निभाती दिखेंगी। मेकर्स ने 'उलझ' फिल्म की स्टारकास्ट का भी ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की भी नई फिल्म की घोषणा हो चुकी है। किसी का भाई किसी की जान के बाद पूजा हेगड़े शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। शाहिद-पूजा की नई फिल्म का नाम होगा 'कोई शक'। चलिए दोनों फिल्मों के बारे में बताते हैं।
Ulajh Movie: जंगली पिक्चर्स की नई फिल्म है 'उलझ'। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर रह चुके सुधांशु सारिया बना रहे हैं जिसमें जान्हवी कपूर के अलावा रोशन मैथ्यू, मियांग चंग, सचिन खेडकर से लेकर गुल्शन देवय्या समेत कई स्टार्स नजर आएंगे। ये फिल्म इसी महीने के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। हालांकि इसकी रिलीज डेट के लिए अभी दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।
शाहिद कपूर-पूजा हेगड़ की 'कोई शक'
Koi Shaq Movie: अब आते हैं शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'कोई शक' पर। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर की नई फिल्म का नाम है 'कोई शक', जिसमें वह पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते दिखेंगे। रोशन मैथ्यू और सिद्धार्थ रॉय कपूर चाहते थे कि वह नए पेयर को लेकर आए। इसीलिए उन्होंने पूजा हेगड़े को 'कोई शक' के लिए चुना है। ये फिल्म भी 8 मई से फ्लोर पर आ चुकी है।
रातोंरात बदली नवाजुद्दीन की फिल्म की रिलीज डेट
Jogira Sara Ra Ra Release Date: वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' को लेकर सुर्खियों में हैं। नेहा ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि यह फिल्म 12 मई को रिलीज होगी। हालांकि, कुछ घंटों बाद दोबारा एक वीडियो जारी किया गया। इसमें एक्ट्रेस ने फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में बताया। अब फिल्म 12 मई की जगह पर 26 मई को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' की रिलीज डेट में बदलाव की वजह 'द केरल स्टोरी' है। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे सिनेमाघर भरे हुए हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…