नातिन नव्या नवेली का बनाया खाना खाकर रोने लगी थीं जया बच्चन, बताया क्या हुआ था
Updated on
22-03-2024 01:29 PM
नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट का लेटेस्ट एपिसोड चर्चा में हैं, जिसमें नव्या के साथ-साथ जया बच्चन और श्वेता नंदा ने बच्चन परिवार के फूड सीक्रेट बताए। साथ ही खुलासा किया कि परिवार में कुछ डिशेज का नाम घर के सदस्यों के नाम पर रखा गया है। इसी बीच नव्या नवेली ने बताया कि उन्हें तीखा खाना पसंद है और इसी चक्कर में एक बार नानी जया बच्चन और भाई अगस्त्य नंदा को रुला दिया था।
Navya Naveli Nanda नानी को वह किस्सा याद दिलाती हैं और फिर बताया कि क्या हुआ था। नव्या ने कहा, 'एक दिन, मैंने सोचा कि मैं आप दोनों (जया बच्चन और अगस्त्य नंदा) के लिए पास्ता बनाऊंगी और वो मान गए। तो मैं गई और मैंने लहसुन और मिर्च के साथ वो बनाया। मैंने इतनी ज्यादा लाल मिर्च डाली कि वो खाते समय रोने लगे।'
खाना खाकर रोने लगे थे अगस्त्य और जया बच्चन
नव्या ने आगे बताया, 'वो कह रहे थे तुम हमें मार दोगी क्या? इस पास्ता में बहुत मिर्च है।' इसी बीच श्वेता नंदा ने बताया कि बेशक घर में शुरुआत से तरह-तरह की खाने की चीजें बनती रही हैं। लेकिन एक चीज हमेशा से फिक्स थी कि हफ्ते में एक दिन राजमा-चावल जरूर बनते थे।
बच्चन फैमिली में लोगों के नाम पर डिशेज
नव्या नवेली नंदा ने बताया कि उनके घर में जो शख्स जिस डिश को बनाने में एक्सपर्ट है, उस डिश का नामकरण उसी शख्स के नाम से है। यानी बच्चन फैमिली में डिशेज के नाम उनके फैमिली मेंबर्स के नाम पर हैं। जैसे अभिषेक बच्चन मटन करी अच्छी बनाते हैं, तो उसका नाम Abhishek's mutton curry है और श्वेता नंदा पास्ता बनाती हैं तो उसका नाम Shweta's pasta है।
बच्चन फैमिली में जरूर बनता है आलू छिलका
नव्या ने कहा, 'हर घर की एक खासियत होती है और मैं एक ऐसी चीज जानती हूं, जिसे लोग हमारे घर पर खाना पसंद करते हैं - आलू छिलका। यह वास्तव में काफी क्यूट है क्योंकि हमने कुछ डिशेज के नाम लोगों के नाम पर रखे हैं। जैसे हमारे पास 'नानी मां की खिचड़ी' है, जिसे वह बंगाली तरीके से बनाती हैं। हमारे पास 'मामा टोस्ट' है। यह एक सैंडविच है, जिसका आविष्कार नानी ने किया है। हमारे पास 'नव्या का आलू' है क्योंकि यह वह रेसिपी है जो मैंने बनाई है। हमारे पास 'श्वेता का पास्ता' भी है। नाना हमेशा कहते हैं, 'मैं श्वेता का पास्ता खाऊंगा।'
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…