इंडियन आइडल सीज़न 13 में जीतेंद्र एक स्पेशल गेस्ट के साथ ऋषि सिंह को देंगे सरप्राइज़!

Updated on 01-12-2022 10:26 PM

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल - सीज़न 13' में इस रविवार रात 8 बजे जीतेंद्र जी स्पेशल एपिसोड में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सदाबहार एक्टर जीतेंद्र जी का स्वागत किया जाएगाजहां इस प्रतिष्ठित मंच पर उनकी ज़िंदगी और उनकी फिल्मों को याद किया जाएगा। विशाल ददलानीनेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया द्वारा जज किए जा रहे इस शो में टॉप 11 कंटेस्टेंट्स की जबर्दस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलेगीजो इस मौके पर जीतेंद्र जी के चार्टबस्टर गानों पर परफॉर्म करके उन्हें एक यादगार ट्रिब्यूट देंगे। इस दौरान अयोध्या के ऋषि सिंह 'शायदगाने पर एक दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस देंगे जहां उनके साथ मंच पर बेहतरीन सिंगर एवं इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन भी मौजूद होंगे।

ऋषि सिंह की परफॉर्मेंस से पहले जीतू जी इस कंटेस्टेंट के लिए एक स्पेशल सरप्राइज़ लेकर आएंगे। असल में वो यह घोषणा करेंगे कि ऋषि के साथ पवनदीप राजन भी शामिल होंगे। यह सुनकर ऋषि दंग रह जाएंगे क्योंकि वो खुद इस सिंगर के बड़े फैन हैं। आगे ऋषि बताएंगे कि उनका हमेशा से सपना था कि वो पवनदीप के साथ परफॉर्म करें। इस मौके पर जहां पवनदीप पियानो बजाएंगेवहीं ऋषि एक दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस के साथ सेट पर सभी को इमोशनल कर देंगे। एक खास पल में पवनदीप ऋषि को एक नेपाली टोपी भी गिफ्ट करेंगेजिसे देखकर दर्शक भी कहेंगे 'वाह'! पवनदीप और ऋषि की मनमोहक परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर विशाल ददलानी ने दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे को पूरा करते हैं और अपनी बेहतरीन आवाज़ से एक दूसरे का साथ देते हैं।

इस परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए नेहा कक्कड़ ने कहा, "क्या मोमेंट हैइतना खूबसूरत था।" ऋषि आप बड़ी खूबसूरती से गाते हैं और दूसरी तरफ पवनदीप पियानो बजा रहे थेजो सोने पे सुहागा था। पवनदीप यह आपका बड़प्पन है कि आप यहां आए और आपने ऋषि को सपोर्ट किया। आप सच्चे विनर हैं।" नेहा ने तो यह तक कह दिया कि 'आइडल का विनर कैसा होपवनदीप जैसा हो!'

आगे जीतेंद्र जी उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहेंगे, "आपने शानदार सिंगिंग की है ऋषिबहुत बढ़िया। मैं अपने सुनहरे दिनों के गाने सुनता हूंलेकिन ये गाना बड़ा ताज़गी भरा और सुनने में बड़ा सुंदर था। आपके अंदर एक बड़ा संगीतकार है और आप दोनों ही बहुत टैलेंटेड हैं। आप दिखने में बहुत अच्छे हैं और मुझे यकीन है कि कोई भी लड़की न सिर्फ आपकी सिंगिंग के लिएबल्कि आपके लुक के कारण भी आपसे प्यार करने लगेगी।"

इतना ही नहींउनकी परफॉर्मेंस के बाद जज हिमेश रेशमिया के निवेदन पर ऋषि पवनदीप राजन के साथ अपना ऑडिशन वाला गाना 'कैसे हुआभी गाएंगेजो वाकई एक कमाल की परफॉर्मेंस होगी।

इस शाम में जादू जगाते हुए टॉप 11 कंटेंस्टेंट्स - अयोध्या के ऋषि सिंहकोलकाता की बिदिप्ता चक्रवर्तीअनुष्का पात्रादेबोस्मिता रॉयसेंजुति दास एवं सोनाक्षी करजम्मू के चिराग कोतवाललखनऊ के विनीत सिंहअमृतसर के नवदीप वडाली और गुजरात के शिवम सिंह एवं काम्या लिमये आपका वीकेंड म्यूज़िकाना बना देंगे।

 'इंडियन आइडल - सीज़न 13', रविवार रात बजेसिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.