'झनक' ने किया जेठालाल का पत्ता साफ तो अभीरा की हुई चांदी, जानिए टॉप-5 में अनुपमा का क्या रहा हाल

Updated on 20-01-2024 02:34 PM
टीवी सीरियल्स का एक बार फिर से कच्चा-चिट्ठा सामने आ चुका है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी BARC ने अपनी TRP रिपोर्ट जारी की है। जिससे ये अंदाजा लगाना बिल्कुल आसान है कि कौन-सा शो नंबर 1 पर है और कौन टॉप 5 से बाहर है। इस साल के दूसरे हफ्ते में किस शो पर्दे पर बेहतर परफॉर्म किया और दर्शकों को अपनी कहानी और ट्विस्ट्स से कितना इम्प्रेस किया। आइए जानते हैं।

मीडिया रिपोक्ट्स क मुताबिक, टॉप 1 पर राजन शाही के शो 'अनुपमा' ने वापसी कर ली है। इस शो के लिए पिछले कुछ हफ्ते मुश्किलभरे रहे थे। ऐसे में वह कभी दूसरे तो कभी तीसरे नंबर पर लुढ़क गया था। इतना ही नहीं, जहां 2024 के पहले हफ्ते इसकी रेटिंग 2.7 थी। वहीं, दूसरे सप्ताह में इसे 2.8 रेटिंग मिली है।

दूसरे पर है GHKKPM

वहीं, दूसरे नंबर पर है, 'गुम है किसी के प्यार में', जिसे रूपाली गांगुली के शो ने मात दे दी है। इसमें भी कई नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। ईशान और सवी की शादी भी हो गई है। बावजूद इसके ये पहले नंबर से नीचे आ गया है। इसकी रेटिंग की बात करें तो वह 2.7 है। वहीं, इसके पहले इनसे 2.5 रेटिंग हासिल की थी।

तीसरे पर YRKKH

तीसरे नंबर पर राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' है। इसमें भी अभीर की वापसी और अभीरा-अरमान की नोंकझोंक दर्शकों को बांधे हुए है। इसमें चौथी पीढ़ी की कहानी देखने को मिल रही है। इस शो की रेटिंग की बात करें तो इसे 2.4 रेटिंग मिली है और इतनी ही इसकी पहले भी थी। इसलिए इसकी पोजिशन में कोई बदलाव नहीं आया है।


चौथे पर 'इमली'

चौथे पर है स्टार प्लस का शो 'इमली'। इसमें भी अगस्त्य और इमली के नफरत और प्यारभरे रिश्ते दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। इसमें इनकी लाइफ में कई नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आ देखने को मिल रहे हैं। इसकी इस हफ्ते 2.3 रेटिंग है। वहीं, पहले इसकी रेटिंग 2.1 थी।

TMKOC को 'झनक' ने पछाड़ा

पींचवे नंबर पर 'झनक' है। इसने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'शिव शक्ति' सीरियल को पछाड़कर अपनी जगह टॉप-5 में बना ली है। ये सीरियल कुछ हफ्ते पहले ही लॉन्च हुआ था और इसने कम समय में ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। इसकी रेटिंग 2.1 है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.