फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में पास हुई 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', 'फाइटर' का ये रहा हाल

Updated on 13-02-2024 05:30 PM
शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक-कॉमेडी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट का रिजल्‍ट आ गया है। इस फिल्‍म ने पहले वीकेंड में 27.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया। जो औसत से बेहतर है। उम्‍मीद यही थी कि यह सोमवार को रिलीज के चौथे दिन भी अच्‍छा प्रदर्शन करेगी और ऐसा हुआ भी। ओपनिंग डे के मुकाबले फिल्‍म की कमाई में सोमवार को -45.52% की गिरावट आई है। यह बॉक्‍स ऑफिस के हालात और फर्स्‍ट मंडे के हिसाब से बुरा नहीं है। जबकि दूसरी ओर, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' भी 19वें दिन करोड़ रुपये से अध‍िक कमाने में सफल रही है। हालांकि, यह फिल्‍म अभी भी देश में 200 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई है।
अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्‍शन में बनी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का बजट 75 करोड़ रुपये है। फिल्‍म की कहानी में एक इंसान और एक रोबोट की प्रेम कहानी है। sacnilk के मुताबिक, सोमवार को फिल्‍म की ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी 11% से अध‍िक रही है। सिनेमाघरों में छाई सुस्‍ती के लिहाज से इसे ठीक-ठाक माना जा सकता है। अब यदि यह फिल्‍म अपनी कमाई की इस रफ्तार को आगे भी कायम रखती है, तो 2024 में यह 'फाइटर' के बाद 100 करोड़ तक पहुंचने वाली दूसरी फिल्‍म बन सकती है।

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने सोमवार को देश में 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि वर्ल्‍डवाइड इसने चौथे दिन 6.5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। इस तरह फिल्‍म का टोटल नेट कलेक्‍शन देश में 30.75 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्‍डवाइड इसने 59 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

19वें दिन भी 200 करोड़ नहीं कमा सकी 'फाइटर'

दूसरी ओर, ऋतिक और दीपिका की 'फाइटर' देश में 200 करोड़ की दहलीज पर आकर खड़ी है, लेकिन इसका इंतजार लंबा ख‍िंच रहा है। फिल्‍म ने सोमवार को 19वें दिन देश में 1.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है और इस तरह इसकी कुल कमाई 198.10 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि फिल्‍म का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन 333 करोड़ रुपये है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म का बजट 250 करोड़ रुपये है। ऐसे में इसे देश में हिट होने के लिए बजट से आगे निकलना होगा। फिलहाल, जैसी स्‍थ‍िति है ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है।

वैलेंटाइन डे से राहत, वसंत पंचमी से होगा नुकसान

यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि इस हफ्ते जहां बॉक्‍स ऑफिस पर कोई बड़ी रिलीज नहीं है, वहीं बुधवार को वैलेंटाइन्‍स डे भी है। ऐसे में दोनों ही फिल्‍मों के कारोबार में बढ़ोतरी की उम्‍मीद है। लेकिन यह भी तय है कि रोम-कॉम जॉनर के कारण 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को ज्‍यादा फायदा मिलेगा। हालांकि, बिहार और उत्तर प्रदेश में 14 फरवरी को वसंत पंचमी की पूजा भी है, ऐसे में इन दोनों मास सर्किट में फिल्‍मों को बुधवार-गुरुवार को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.