जोकिन और लेडी गागा... दो सनकी मिलकर मचाएंगे तबाही, फैंस बोले- ये ट्रेलर खुद ऑस्कर का हकदार है
Updated on
24-07-2024 05:40 PM
पांच साल पहले 'जोकर' फिल्म आई और तबाही मचा दी। सबका दुलारा और सनकी 'जोकर' अब एक कदम और आगे बढ़ गया है। इस फिल्म का सीक्वल 'जोकर: फोली अ दु' यानी 'जोकर 2' आ रहा है और इस बार डबल धमाका होगा। आर्थर फ्लेक के कुकर्मों में उनका साथ देने के लिए हार्ले क्विन आ रही हैं। मालूम हो कि फिल्म में आर्थर का किरदार अमेरिकन एक्टर जोकिन फीनिक्स और हार्ले क्विन के रोल में फेमस सिंगर लेडी गागा हैं।
Joker Folie A Deux फिल्म का ये दूसरा ट्रेलर है। 2 मिनट 50 सेकेंड का ये ट्रेलर बवाल है। इसमें दिखाया गया है कि जेल की सजा सुनाने के बाद 'जोकर' सलाखों के पीछे पहुंच गया है, लेकिन उसके चाहने वाले मर-मिटने को भी तैयार हैं। इन चाहने वालों में लेडी गागा भी हैं, जो आर्थर फ्लेक की मदद करती है और उसके साथ मिलकर अपराधों को अंजाम देती है।
कौन है ज्यादा बदमाश... फैंस के दिलों की बढ़ी धड़कनें
फिल्म में दोनों की जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा। लेकिन फैंस का मानना है कि कहानी में ट्विस्ट है, क्योंकि दोनों ही शक्ल से भले मासूम दिख रहे हों, लेकिन अंदर से उनके अंदर एक बदमाश छिपा है और कौन ज्यादा बदमाश है, ये तो फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।
ट्रेलर देख फैंस ने किए ऐसे कॉमेंट्स'जोकर 2' के ट्रेलर पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, 'यह ट्रेलर खुद ऑस्कर का हकदार है, क्या शानदार ट्रेलर है।' दूसरे ने लेडी गागा और जोकिन फीनिक्स की तारीफ करते हुए लिखा कि दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। एक और फैन ने यूट्यूब पर रिलीज ट्रेलर पर कॉमेंट किया है, 'ये फिल्म अविश्वसनीय होने वाली है। वो एक शानदार एक्टर हैं।'
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…