जॉन विक चैप्टर 4' ने ओपनिंग डे पर दिखा दिया कमाल , 'भीड़' हुई पाई-पाई के लिए मोहताज

Updated on 25-03-2023 08:42 PM
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार दो नई फिल्मों ने एंट्री की है। एक बॉलीवुड तो एक हॉलीवुड। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा 'भीड़' फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर हाजिर हुए हैं तो हॉलीवुड फिल्म 'जॉन विक: चैप्‍टर 4' भी इसके साथ रिलीज हुई है। इन दोनों फिल्मों के क्लैश में किसने बाजी मारी और किसने नहीं इसके ओपनिंग डे के आंकड़े सामने आ गये हैं। बता दें 'जॉन विक: चैप्‍टर 4' की अच्छी खासी पॉपुलैरिटी है। इसके पहले के तीनों पार्ट्स को खूब प्यार मिला है तो अनुभव सिन्हा भी जाने माने डायरेक्टर हैं जो 'आर्टिकल 15' से लेकर 'मुल्क' और कई शानदार फिल्में बना चुके हैं। इस बार फिर वह बॉक्स ऑफिस पर नए चैलेंज के साथ हाजिर हुए हैं। भीड़ एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म है। अब देखना ये है कि अनुभव सिन्हा क्या इस चैलेंज में सफल हुए हैं या नहीं। आइए बताते हैं 'जॉन विक: चैप्‍टर 4' और भीड़ ने पहले दिन कितने रुपये का क्लेक्शन किया।
कियानू रीव्‍स की 'जॉन विक 4' ने बॉक्स ऑफिस (John Wick Chapter 4 Box Office) पर ठीक ठाक नंबर के साथ ओपनिंग की है। मगर 'भीड़' (Bheed) की हालत पहले ही दिन बेहद खराब नजर आई। इसके पीछे एक वजह जानकार ये भी बता रहे हैं कि आज वो समय है जब विजुअल्स का बहुत महत्व है। वीएफएक्स से लेकर तमाम बड़े बड़े भव्य दृश्यों को दर्शक पसंद कर रहे हैं। ऐसे में ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म लाना एक गलत फैसला था। खैर दूसरा पक्ष ये भी है कि इस फिल्म की तारीफ भी हुई है। कहानी और स्टार्स के काम को क्रिटिक्स ने सराहा भी है। देखना ये होगा कि आगे चलकर ये फिल्म कैसा परफॉर्म करती है।


जॉन विक 4 का पहले दिन का कलेक्शन

'जॉन विक 4' (john wick chapter 4 movie) की बात करें तो इसमें कियानू रीव्स, डोनी येन, बिल स्कार्सगार्ड, लॉरेंस फिशबर्न, हिरोयुकी सनाडा, शमीयर से लेकर लांस रेडिक जैसे सितारे हैं जिसे चैड स्तहेल्स्की ने डायरेक्ट किया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक जॉन विक 4 पहले दिन 5 करोड़ का कलेक्शन कर सकती हैं। शुरुआती आंकड़ों में इसे 2 करोड़ के पार का कलेक्शन कर लिया था। इस हाई ऑक्टेन फिल्म को लेकर दर्शकों में बढ़िया रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

वीकेंड पर जॉन विक 4 की कमाई में उछाल

जॉन विक 4 को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वीकेंड पर ये दुगुना बिजनेस कर सकती है। बॉक्स ऑफिस पर मौजूदा समय में कोई बड़ी फिल्म भी मौजूद नहीं है ऐसे में दर्शकों के पास वीकेंड पर इकलौता ऑप्शन यही हॉलीवुड का बचता है। ऐसे में यकीनन वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल आ सकता है।

भीड़ हो गई तबाह (Bheed Box Office)

वहीं भीड़ को लेकर कहा जा रहा है कि इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 लाख का बिजनेस किया। राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर और दिया मिर्जा की इस फिल्म की परफॉर्मेंस इतनी खराब थी कि इससे ठीक बिजनेस तो पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों ने किया। भीड़ से कहीं ज्यादा बिजनेस रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार और रानी मुखर्जी की मिसेज चैटर्जी वर्से नॉरवे ने किया। अगर भीड़ का यही हाल रहा तो पहले ही हफ्ते में ये बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो सकती है। साथ ही साल की सबसे बड़ी फ्लॉप भी बन सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.