पत्रकार ने पूछा- बॉलीवुड का बुरा दौर चल रहा? रणबीर बोले- पठान की कलेक्‍शन नहीं देखी क्‍या

Updated on 23-02-2023 08:25 PM
शाहरुख खान की 'पठान' ने अपनी ब्‍लॉकबस्‍टर कमाई से बॉलीवुड की आलोचना करने वालों की बोलती बंद कर दी है। यह सच है कि कोरोना महामारी के बाद से ही बॉलीवुड अपने सबसे बुरे दौर से गुजरा है, लेकिन 28 दिनों में 1003 करोड़ रुपये की वर्ल्‍डवाइड कमाई थ‍िएटर्स में लौटी रौनक को बयां करती है। लेकिन सिनेमा पर सवाल उठाने वाले अभी भी हैं और रणबीर कपूर ने ऐसे ही एक सवाल का करारा जवाब दिया है। रणबीर इन दिनों अपनी फिल्‍म 'तू झूठी मैं मक्‍कार' के प्रमोशन में बिजी हैं। बुधवार को आयोजित इस इवेंट में रणबीर से पूछा गया कि क्‍या आपको नहीं लगता कि बॉलीवुड बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है? हाजिर जवाब रणबीर ने तुरंत कहा, 'पठान की कलेक्‍शन नहीं देखी है क्‍या?'
इस प्रमोशन इवेंट से Ranbir Kapoor की इस हाजिर जवाबी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें महिला पत्रकार रणबीर से सवाल करती हैं, 'रणबीर बॉलीवुड का अभी थोड़ा डाइसी चल रहा है...' इस पर रणबीर ने तत्‍काल सवाल को बीच में काटा और कहा, 'क्‍या बात कर रहा है? पठान की कलेक्‍शन देखी नहीं तूने?'

रणबीर ने बीबीसी न्‍यूज को किया ट्रोल

इसी दौरान महिला पत्रकार ने अगला सवाल भी करना चाहा, पर रणबीर ने बीच में कहा, 'पहले, आप कौन सी पब्‍ल‍िकेशन से हो?' इस पर सामने से जवाब आता है। फिर रणबीर कहते हैं, 'BBC न्‍यूज, (हंसते हुए) अभी तो आपके यहां भी कुछ चल रहा है ना आज कल... उसका क्‍या? पहले वो जवाब दो।' रणबीर के इस जवाब के बाद पूरे हॉली में हंसी के ठहाके गूंज गए। महिला पत्रकार ने इस पर कहा, 'हम उसका जवाब देंगे...।' रणबीर ने कहा, 'तो फिर हम भी तब जवाब दे देंगे।'

रणबीर का जवाब सुन लोग कर रहे हैं हाजिर जवाबी की तारीफ

रणबीर के इस वीडियो पर रिएक्‍ट करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'भाई सैवेज।' एक अन्‍य ने लिखा, 'एपिक, सबसे जबरदस्‍त आख‍िर में जब इसने पत्रकार से ही सवाल पूछ लिया।'

इनकम टैक्‍स सर्वे के कारण चर्चा में है बीबीसी

वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि बीबीसी न्‍यूज पिछले कुछ समय से इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट की छापेमारी के कारण चर्चा में है। आईटी विभाग ने समाचार संस्‍थान के दिल्‍ली और मुंबई के दफ्तरों में सर्वे के लिए छापेमारी की है। मामला टैक्‍स की चोरी के आरोपों से जुड़ा हुआ है।

8 मार्च को रिलीज होने वाली है 'तू झूठी मैं मक्‍कार'

बहरहाल, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्‍म 'तू झूठी मैं मक्‍कार' 8 मार्च, 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्‍म को 'प्‍यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्‍वीटी' फेम लव रंजन डायरेक्‍ट कर रहे हैं। रणबीर और श्रद्धा के अलावा फिल्‍म में डिम्‍पल कपाड़‍िया, बोनी कपूर, अनुभव सिंह बस्‍सी और राजेश जैस भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.