जूनियर NTR ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 1 करोड़, 'कल्कि' की टीम ने भी दिया दान
Updated on
03-09-2024 04:44 PM
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचा दी है। दोनों राज्य भारी बारिश से बेहाल हैं और अभी तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। जन-जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। इस भयंकर त्रासदी में राम चरण से लेकर लेकर 'कल्कि 2898 AD' के मेकर्स ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। किसी ने 25 लाख तो किसी ने एक करोड़ रुपये डोनेट किए हैं।
देश के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। NDRF की 26 टीमें राहत और बचाव के कार्यों में लगी हुई हैं। अभी तक 17 हजार लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर भेजा जा चुका है। स्थिति एकदम बेहाल है। कई ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं। जहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने ए. रेवंत रेड्डी मारे गए लोगों के घरवालों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है, वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स भी मदद को आगे आए हैं।
जूनियर एनटीआर ने डोनेट किए 1 करोड़ रुपये, लिखा यह पोस्ट
Jr NTR ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये डोनेट किए। इतनी ही रकम उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दान की। इस तरह जूनियर एनटीआर ने एक करोड़ रुपये डोनेट किए हैं। उन्होंने, पीड़ितों के लिए भगवान से प्रार्थना की और हौसला बढ़ाया।
एक्टर विश्वाक सेन ने 10 लाख तो Kalki की टीम ने दिए 25 लाख रुपये
वहीं एक्टर विश्वाक सेन ने भी तेलंगाना सीएम रिलीफ फंड और आंध्र प्रदेश रिलीफ फंड में 10 लाख रुपये का चंदा दिया। जबकि Kalki 2898 AD के मेकर्स ने 25 लाख रुपये का डोनेशन दिया है। मेकर्स की तरफ से प्रोडक्शन हाउस ने X पर एक नोट भी शेयर किया:
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…